Advertisement
दिल्ली चुनाव में बदल गया है आपका पोलिंग बूथ, ऐसे पता करें कहां जाकर डालना है वोट
Delhi VidhanSabha Election: 5 फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 13 ,033 मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया की जाएगी।दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा है।
Advertisement
Delhi VidhanSabha Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख अब बेहद नजदीक आ चुकी है। अब इसमें सिर्फ कुछ घंटे का समय बचा है एक दिन बाद यानी 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में 70 विधानसभा सीता के लिए वोटिंग होगी। 8 फरवरी को चुनावों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 5 फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 13 ,033 मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया की जाएगी।दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा है।
अगर आप भी दिल्ली में रहते है। वहीं आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, और आप दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाले हैं। तो चेक कर लें कहीं आपका पोलिंग बूथ बदल तो नहीं गया। आप खुद इस तरह चेक कर सकते हैं। कहां जाना होगा आपको दिल्ली विधानसभा में वोट डालने। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से ....
इस तरह चेक करें अपनी पोलिंग बूथ
आप दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली विधानसभा चुनावों में आपको वोट डालने जाना है।लेकिन आपको यह नहीं पता कि आपका पोलिंग बूथ कौन सा है और कहां पर है। तो आप बड़ी आसानी के साथ इस बारे में पता कर सकते हो। इसके आपको वोटर सर्विस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट voters eci gov in पर जाना होगा। इसके बाद आपको राइट साइड में की नीचे की और देख रहा है 'Known You polling Station & Offer ' के लिंक पर क्लिक करना होगा।फिर यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। वहां आपको अपना मतदाता पहचान पत्र नंबर दर्ज करना होगा। और नीचे दिख रहा कॅप्टचा कॉर्ड दर्ज करना होगा। उसके बाद सर्च पर क्लिक कर देना होगा।आपकी स्क्रीन के सामने आपका पोलिंग स्टेशन और उससे जुडी जानकारी सामने आ जाएगी।
Advertisement
इन तरीको से भी कर सकते है पता
आप चाहे तो वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी अपना पोलिंग बूथ पता कर सकते है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर Voter Helpline ऐप डाउनलोड करना होगा।इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें नया अकाउंट बनाना होगा। फिर इसमें लॉगिन करके आपको Search in Electroal Roll के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और आपकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें
इसके बाद ऐप में आपको पोलिंग बूथ की जानकारी दिख जाएगी। इसके आलावा आप चाहे तो भारतीय निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। तो साथ ही आप अपने क्षेत्र के बीएलओ को कॉल करके या उससे मिलकर के भी या पता कर सकते है।