Advertisement
रिटायरमेंट के बाद खर्च की टेंशन? पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी हर महीने तय कमाई
रिटायरमेंट के बाद जहां कई योजनाएं बाजार में मौजूद हैं, वहीं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भरोसे, स्थिरता और निश्चित आय का बेजोड़ संयोजन है. बिना किसी जोखिम के, हर महीने मिलने वाला ₹20,000 से ज्यादा का ब्याज किसी भी परिवार की वित्तीय स्थिरता के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.
Advertisement
Post Office Senior Citizen Saving Scheme: रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता होती है कि जब सैलरी बंद हो जाएगी, तो रोज़मर्रा के खर्च कैसे चलेंगे? परिवार की ज़िम्मेदारियां और ज़रूरतें वहीं नहीं रुकतीं, बल्कि अक्सर और बढ़ जाती हैं.ऐसे समय में हर कोई ऐसी स्कीम की तलाश में रहता है, जहां पैसा भी सुरक्षित रहे और हर महीने एक स्थिर आमदनी भी होती रहे.
अगर आप भी कुछ ऐसा ही विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme - SCSS) आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है. इसमें न सिर्फ आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, बल्कि आपको तिमाही आधार पर अच्छी-खासी ब्याज आमदनी भी मिलती है.
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
Advertisement
यह योजना खासतौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाई गई है। इसमें आप अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश कर सकते हैं. मौजूदा ब्याज दर 8.2% सालाना है, जो कि काफी अच्छी और भरोसेमंद मानी जाती है, खासकर तब, जब बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है.
Advertisement
मान लीजिए आपने रिटायरमेंट के बाद पूरी राशि एक बार में इस योजना में लगाई यानी ₹30 लाख. इस राशि पर आपको सालाना ₹2,46,000 ब्याज मिलेगा। यह ब्याज हर तीन महीने में आपके खाते में आएगा, यानी तिमाही आधार पर ₹61,500 और औसतन हर महीने करीब ₹20,500 की आमदनी.
हर महीने कमाई, बिना किसी जोखिम के
Advertisement
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह का जोखिम नहीं होता क्योंकि यह पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना है. साथ ही आपको तिमाही ब्याज का विकल्प मिलता है, जिससे आपकी हर महीने की जरूरतें भी पूरी होती रहेंगी.
अगर आप चाहें तो तिमाही में मिलने वाले ब्याज को खर्च करने के बजाय जमा भी कर सकते हैं. ऐसा करने पर पांच साल में यह निवेश लगभग ₹42 लाख तक पहुंच सकता है. यानी यह स्कीम ना सिर्फ एक नियमित आमदनी देती है, बल्कि आपकी पूंजी भी धीरे-धीरे बढ़ती है.
कैसे करें आवेदन? जानिए पूरी प्रक्रिया
Advertisement
अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया बेहद आसान है:
सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं
वहां से आपको वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का फॉर्म मिलेगा.
फॉर्म को भरकर आपको अपने जरूरी दस्तावेज जैसे:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
एड्रेस प्रूफ के साथ जमा करना होगा.
डॉक्युमेंट्स वेरीफाई होने के बाद आपका खाता खुल जाएगा और निवेश शुरू हो जाएगा.
Advertisement
इसके बाद हर तीन महीने में ब्याज की रकम आपके खाते में ट्रांसफर होती रहेगी.
यह भी पढ़ें
रिटायरमेंट के बाद जहां कई योजनाएं बाजार में मौजूद हैं, वहीं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भरोसे, स्थिरता और निश्चित आय का बेजोड़ संयोजन है. बिना किसी जोखिम के, हर महीने मिलने वाला ₹20,000 से ज्यादा का ब्याज किसी भी परिवार की वित्तीय स्थिरता के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.