Advertisement

Loading Ad...

आज दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, इन क्षेत्रों में सप्लाई होगी प्रभावित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi Jal Board: शहर में अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई का काम किया जा रहा है. इस जरूरी मेंटेनेंस के कारण कुछ जगहों पर पानी का प्रेशर कम रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद भी हो सकती है.

Image Source:Social Media
Loading Ad...

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि 6 और 7 मार्च 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. दरअसल, शहर में अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई का काम किया जा रहा है. इस जरूरी मेंटेनेंस के कारण कुछ जगहों पर पानी का प्रेशर कम रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद भी हो सकती है. इसलिए लोगों को पहले से तैयारी कर लेने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्यों प्रभावित होगी पानी की सप्लाई

दिल्ली में पानी की सप्लाई सही तरीके से चलती रहे, इसके लिए समय-समय पर अंडरग्राउंड टैंकों और पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जाती है. इसी प्रक्रिया के तहत 6 और 7 मार्च को कई इलाकों में सफाई और मेंटेनेंस का काम होगा. जब यह काम चलता है तो कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई रोकनी पड़ती है या उसका प्रेशर कम करना पड़ता है. इसी वजह से शहर के कई इलाकों में लोगों को पानी की कमी महसूस हो सकती है. 

Loading Ad...

LPG सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक बढ़े, दिल्ली-मुंबई में घरेलू और कमर्शियल कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें नए रेट

Loading Ad...

6 मार्च को इन इलाकों में हुई पानी की कमी

6 मार्च को दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई. जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत हुई  है उनमें सीआर पार्क पॉकेट-52, चिराग एन्क्लेव, हेमकुंट कॉलोनी, गोदावरी अपार्टमेंट, दक्षिणपुरी, एमबी एक्सटेंशन बाइपास रोड, खजूर रोड और मोलरबंद एक्सटेंशन शामिल हैं.
इसके अलावा मदनपुर खादर, आली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली और ईस्ट ऑफ कैलाश जैसे इलाकों में भी कुछ समय के लिए सप्लाई रोकी गई.
पूर्वी दिल्ली के दयानंद कॉलोनी, पॉकेट-D दिलशाद गार्डन, यमुना विहार और भजनपुरा में रहने वाले लोगों को भी पानी की कमी का सामना करना पड़ा. 

Loading Ad...

7 मार्च को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

7 मार्च को भी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है. इनमें बदरपुर, मदनपुर खादर, आली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर और भोगल जैसे इलाके शामिल हैं.
इसके अलावा ग्रेटर कैलाश-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश कुंज और माउंट कैलाश में भी पानी की समस्या हो सकती है.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसौला विहार और बदरपुर गांव के साथ-साथ यमुना विहार और दिलशाद गार्डन में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में सेक्टर-16, सेक्टर-5, सेक्टर-8 और सेक्टर-24 समेत आसपास के क्षेत्रों में भी पानी का प्रेशर कम हो सकता है या सप्लाई कुछ समय के लिए रुक सकती है.

लोगों से पहले से पानी स्टोर करने की अपील

Loading Ad...

Delhi Jal Board ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखें ताकि उन्हें असुविधा न हो.
अगर किसी इलाके में पानी की ज्यादा समस्या होती है तो वहां जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे. किसी भी तरह की आपात स्थिति में लोग दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं और मदद ले सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...