Advertisement

Loading Ad...

गर्मी में जमकर चलाएं AC और कूलर, फिर भी बिल होगा 0! जानिए कैसे मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ

योजना का उद्देश्य देश के 1 करोड़ से ज्यादा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है. इसका मतलब ये है कि एक बार आपने इस योजना में आवेदन कर लिया और आपके घर पर सोलर पैनल लग गया, तो उसके बाद हर महीने मिलने वाली बिजली मुफ्त हो सकती है या आपका बिजली बिल काफी हद तक कम हो सकता है.

google
Loading Ad...

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है. इस योजना का उद्देश्य देश के 1 करोड़ से ज्यादा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है. इसका मतलब ये है कि एक बार आपने इस योजना में आवेदन कर लिया और आपके घर पर सोलर पैनल लग गया, तो उसके बाद हर महीने मिलने वाली बिजली मुफ्त हो सकती है या आपका बिजली बिल काफी हद तक कम हो सकता है. साथ ही, यदि आपके सोलर सिस्टम से जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा होती है, तो आप वो अतिरिक्त बिजली बिजली विभाग को बेच भी सकते हैं

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

इस योजना का फायदा वही लोग ले सकते हैं जिनके पास खुद का घर है या उनके घर की छत खाली और उपयुक्त है जहां सोलर पैनल लगाया जा सके.

1. आपके पास बिजली का वैध कनेक्शन होना चाहिए.

Loading Ad...

2. आपने पहले किसी और सोलर सब्सिडी योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए.

Loading Ad...

3. योजना का लाभ केवल घरेलू उपयोग के लिए मिलेगा, व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं.

इस योजना के क्या फायदे हैं?

1. 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली हर महीने.

Loading Ad...

2. बिजली का बिल लगभग खत्म हो जाता है या बहुत कम हो जाता है.

3. सोलर पैनल से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को सरकार को बेच सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी भी हो सकती है.

4. सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है जिससे आपके जेब से कम पैसा खर्च होता है.

Loading Ad...

5. पर्यावरण की रक्षा में योगदान, क्योंकि सोलर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोत है.

सब्सिडी कितनी मिलती है?

सरकार इस योजना में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी इस तरह से दी जाती है:

1 से 2 किलोवाट तक के सिस्टम पर 60% सब्सिडी.

Loading Ad...

2 से 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर 40% सब्सिडी.

अधिकतम सब्सिडी 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर मिलती है.

उदाहरण के लिए अगर आप 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं, जिसकी कुल लागत लगभग ₹1.2 लाख हो सकती है, तो आपको इसमें ₹78,000 तक सब्सिडी मिल सकती है। यानी आपका खुद का खर्च केवल ₹42,000 के आसपास आएगा.

Loading Ad...

आवेदन कैसे करें?

आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1. सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in/#/वेबसाइट पर जाएं.

2. वहाँ "Apply for Rooftop Solar" ऑप्शन पर क्लिक करें.

Loading Ad...

3. अब अपने राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), बिजली उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें.

4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.

5. आवेदन स्वीकृत होने के बाद आप सरकार द्वारा रजिस्टर्ड किसी भी विक्रेता से सोलर पैनल लगवा सकते हैं.

Loading Ad...

6. सोलर पैनल लगने के बाद DISCOM से नेट मीटरिंग के लिए अप्लाई करें.

7. नेट मीटरिंग के बाद आपको सिस्टम कमिशनिंग सर्टिफिकेट मिलेगा.

8. फिर आप अपनी बैंक डिटेल्स पोर्टल पर अपडेट करें, और सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

Loading Ad...

संपर्क और हेल्पलाइन

अगर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आती है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:

1. वेबसाइट: https://pmsuryaghar.gov.in/#/

2. ईमेल: support-myscheme@digitalindia.gov.in 

Loading Ad...

3. हेल्पलाइन नंबर: 011-2436-0707 (सुबह 9 से शाम 5:30 तक)

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana आम लोगों को सस्ती, साफ-सुथरी और मुफ्त बिजली देने का एक बड़ा कदम है .इससे न सिर्फ आपके बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि आप पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान देंगे. एक बार सोलर पैनल लगने के बाद आप सालों तक इसका फायदा उठा सकते हैं. इसलिए अगर आप भी बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं तो आज ही इस योजना में आवेदन करें और अपने घर को बनाएं सोलर स्मार्ट होम .

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...