Advertisement

Loading Ad...

UIDAI: 14 जून से पहले निपटा लें ये काम, नहीं तो लगेगा Extra चार्ज

यह मौका सीमित समय के लिए है. UIDAI द्वारा दिया गया फ्री अपडेट ऑप्शन बहुत कम लोगों को पता होता है, लेकिन यह आम नागरिकों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप अपने दस्तावेज़ अभी अपडेट करवा लेते हैं, तो ₹50-₹100 का खर्च बचा सकते हैं, साथ ही भविष्य में आधार से जुड़ी समस्याओं से भी बच सकते हैं.

Google
Loading Ad...

Aadhaar Card Update: अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने सभी आधार कार्ड धारकों को सलाह दी है कि वे 14 जून 2025 से पहले अपने आधार डॉक्युमेंट्स ऑनलाइन अपडेट करवा लें. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अभी तक यह सेवा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है, लेकिन 14 जून के बाद से इसके लिए आपको पैसे देने होंगे .

 फ्री में आधार अपडेट का मौका – सिर्फ 14 जून तक

Aadhaar Card Update: UIDAI की ओर से लोगों को यह सुविधा दी गई थी कि वे आधार पोर्टल पर लॉगिन करके अपने डॉक्युमेंट्स (जैसे पता, पहचान प्रमाण) आदि मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. आमतौर पर आधार सेवा केंद्र पर जाकर यह काम करवाने पर ₹50 तक का शुल्क लिया जाता है, लेकिन पोर्टल के माध्यम से इसे ऑनलाइन करने पर किसी तरह की फीस नहीं लग रही थी. हालांकि यह छूट केवल सीमित समय के लिए थी, जिसकी आखिरी तारीख अब 14 जून 2025 तय की गई है। यानी इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर भी शुल्क लगना शुरू हो जाएगा.

Loading Ad...

किन चीजों को करवा सकते हैं अपडेट?

Loading Ad...

UIDAI के अनुसार, हर व्यक्ति को हर 10 साल में एक बार आधार में अपने डॉक्युमेंट्स अपडेट करने चाहिए, भले ही उनके नाम, जन्मतिथि या पता में कोई बदलाव न हुआ हो. यह ज़रूरी है ताकि आपका डेटा सही-सही बना रहे और कोई भी त्रुटि आपके बैंकिंग, सरकारी स्कीम, पेंशन, सब्सिडी या अन्य सेवाओं में बाधा न बने.

आप नीचे दी गई जानकारियाँ अपडेट कर सकते हैं:

Loading Ad...

पता (Address)
पहचान पत्र (ID Proof)
जन्मतिथि में सुधार (DOB Correction - सीमित स्थिति में)
ईमेल या मोबाइल नंबर अपडेट (Offline Only)
 कैसे करें ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट – आसान स्टेप्स

स्टेप 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –myaadhaar.uidai.gov.in

स्टेप 2: ‘Login’ पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें.

Loading Ad...

स्टेप 3: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालकर लॉगिन करें.

स्टेप 4: ‘Document Update’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपसे आपकी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे.

स्टेप 5: सही डॉक्युमेंट्स अपलोड करें (PDF/JPG फॉर्मेट में) और सबमिट करें.

Loading Ad...

स्टेप 6: आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.

14 जून के बाद क्या होगा?

अगर आप 14 जून 2025 तक आधार अपडेट नहीं करते हैं, तो इसके बाद से ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट पर भी ₹50 तक का शुल्क लिया जाएगा. यानी जो काम अभी आप घर बैठे फ्री में कर सकते हैं, वही काम कुछ दिनों बाद पैसे देकर करवाना पड़ेगा. इसके अलावा अगर आप CSC या आधार सेवा केंद्र से अपडेट करवाते हैं, तो वहां पहले से ही शुल्क लागू है.

Loading Ad...

क्यों जरूरी है आधार अपडेट रखना?

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सही डेटा जरूरी होता है.

बैंक खाता, PAN, पासपोर्ट, मोबाइल सिम आदि में आधार अनिवार्य है.

Loading Ad...

गलत या पुराने पते से आपके आवेदन रिजेक्ट हो सकते हैं.

ई-केवाईसी या वेरिफिकेशन में भी समस्या आती है.

इसलिए यदि आपके आधार में कोई पुराना पता, गलत जानकारी या अधूरी जानकारी है, तो 14 जून से पहले उसे तुरंत ठीक करा लें.

Loading Ad...

अभी फ्री है, बाद में पड़ेगा खर्चा

यह मौका सीमित समय के लिए है. UIDAI द्वारा दिया गया फ्री अपडेट ऑप्शन बहुत कम लोगों को पता होता है, लेकिन यह आम नागरिकों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप अपने दस्तावेज़ अभी अपडेट करवा लेते हैं, तो ₹50-₹100 का खर्च बचा सकते हैं, साथ ही भविष्य में आधार से जुड़ी समस्याओं से भी बच सकते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...