Advertisement

Loading Ad...

सरकार की पेंशन योजना से मजदूरों का भविष्य होगा सुरक्षित, जानें कैसे मिलेगा फायदा

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: सरकार उन्हें अलग अलग योजना योजनाओं के तहत मदद देती है।भारत में असंगठित मजदूरों का एक बड़ा वर्ग है, जो दिहाड़ी मजदूरी करते है। जिनका भविष्य उनकी आज की कमाई तय करती है।

Google
Loading Ad...

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार देश के अलग अलग तबको के लिए तो योजनाएं लेकर आती है।  लेकिन सरकार की ज्यादातर योजनाएं देश के गरीब तबके के लिए होती है।  समाज के वह लोग जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते है।  सरकार उन्हें अलग अलग योजना योजनाओं के तहत मदद देती है।भारत में असंगठित मजदूरों का एक बड़ा वर्ग है, जो दिहाड़ी मजदूरी करते है।  जिनका भविष्य उनकी आज की कमाई तय करती है।  भारत सरकार ने इस तरह के मजदूरों के लिए पेंशन की व्यवस्था की है।  सरकार ने इसके लिए एक नई योजना शुरू की है।  इस योजना के तहत मजदूरों को हर महीने पेंशन दी जाती है।  आइए जानते है इस खबर को विस्तार से 

मजदूरों के लिए पेंशन स्कीम (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

भारत सरकार ने साल 2019 में देश के असगंठित मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की थी। यह एक पेंशन योजना है जिसका लाभ देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को दिया जाता है।  इस योजना के तहत मजदूरों को 3000 रूपये तक की पेंशन दी जाती है। योजना में हर महीने मजदूरों को कंट्रीब्यूशन देना होता है। योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि जितना कंट्रीब्यूशन इसमें मजदूरों की और से किया जाता है उतना ही सरकार भी करती है। 

इस मजदूरों को मिलता है लाभ (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

इस योजना के बात की जाए तो इसमें रेडी लगाने वाले दूकानदार , ड्राइवर ,रिक्शा चालक , कपडे सिलने वाले , मोची , प्लम्बर , दर्जी , धोबी ,नाई इस तरह के लिए मजदुर की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक के बीच होनी जरुरी है।योजना में कम से कम 20 साल तक का कंट्रीब्यूशन करना होता है।  निवेश के आधार पर 60 के बाद हर महीने पेंशन दी जाती है।

Loading Ad...

ये है ऑनलाइन प्रक्रिया (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए  आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Loading Ad...

रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें: वेबसाइट पर आपको "रजिस्टर" या "Apply Online" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

आवश्यक जानकारी भरें: अपने व्यक्तिगत विवरण (नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, आदि) और रोजगार से संबंधित जानकारी (जैसे कार्य प्रकार, परिवारिक आय, आदि) भरें।

Loading Ad...

आधार कार्ड और बैंक विवरण दर्ज करें: आपके पास आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण होना चाहिए, क्योंकि इनका उपयोग आपकी पहचान और भुगतान के लिए किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: आवेदन करते समय कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, यह योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा समर्थित है।

साक्षात्कार या दस्तावेज़ सत्यापन: कभी-कभी आपको आवेदन के बाद अपने दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए नजदीकी सेंटर पर जाना पड़ सकता है।

Loading Ad...

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

आधार कार्ड

बैंक खाता विवरण (IFSC कोड सहित)

मोबाइल नंबर

Loading Ad...

प्रवृत्ति से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)

आय प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

ये है योजना के पात्रता (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

18 से 40 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पात्र हैं।

Loading Ad...

15,000 रुपये तक मासिक आय वाले श्रमिकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...