Advertisement

Loading Ad...

केदारनाथ धाम के कपाट खुले... पुष्पवर्षा और बैंड की धुनों से गूंज उठा पर्वतीय आकाश, CM धामी सपरिवार रहे मौजूद

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार, 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए. इस शुभ अवसर पर हजारों भक्तों की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. अब अगले छह महीनों तक बाबा केदार के दर्शन सभी श्रद्धालु कर सकेंगे.

Google
Loading Ad...

Kedarnath Dham Opened: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार, 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए. इस शुभ अवसर पर हजारों भक्तों की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. अब अगले छह महीनों तक बाबा केदार के दर्शन सभी श्रद्धालु कर सकेंगे.

शुभ मुहूर्त में खोले गए कपाट

शुक्रवार सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए. कपाट खुलते ही भारतीय सेना के बैंड ने मधुर धुनें बजाईं, जिससे वातावरण में श्रद्धा और भक्ति की भावनाएं गहराती चली गईं. साथ ही, मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसने इस पावन क्षण को और भी दिव्य बना दिया.

मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी वागेश लिंग, बीकेटीसी के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे. पूरी केदारनाथ घाटी "हर हर महादेव" और "जय बाबा केदार" के जयकारों से गूंज उठी

Loading Ad...


Loading Ad...

यमुनोत्री-गंगोत्री के बाद अब केदारनाथ के दर्शन

इससे पहले, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे खोले गए थे. यमुनोत्री और गंगोत्री के बाद अब केदारनाथ धाम के कपाट भी भक्तों के लिए खुल गए हैं. चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का पूर्ण शुभारंभ हो जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं का महत्व

हिंदू धर्म में मान्यता है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से की जाती है. यमुना जी को यमराज की बहन माना जाता है और यह विश्वास है कि यमुनोत्री में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है. यही कारण है कि हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा को पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ शुरू करते हैं.

Loading Ad...

हेली सेवा और व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं 2 मई से शुरू हो चुकी हैं. प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, ठहराव और भोजन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. इस बार भी अनुमान है कि लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के दौरान इन दिव्य स्थलों के दर्शन करने पहुंचेंगे.

केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?

उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है ताकि तीर्थयात्रियों की संख्या पर निगरानी रखी जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा करने की अनुमति नहीं है.

Loading Ad...

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1. सबसे पहले आपको उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा:
https://registrationandtouristcare.uk.gov.in

2. वेबसाइट पर जाकर "Register/Login" ऑप्शन पर क्लिक करें.

Loading Ad...

3. मोबाइल नंबर डालकर OTP के ज़रिए लॉगिन करें.

फिर आपको अपनी और अपने साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की जानकारी भरनी होगी जैसे:

1.  नाम

Loading Ad...

2. उम्र

3. आईडी प्रूफ (आधार कार्ड आदि)

4. यात्रा की तिथि

Loading Ad...

5. यात्रा रूट (गौरीकुंड या हेली सेवा से)

एक बार सबमिट करने के बाद आपको एक यात्रा पंजीकरण नंबर (Yatra Registration ID) मिलेगा, जिसे आपको यात्रा के समय साथ रखना जरूरी है (प्रिंट या मोबाइल में PDF फॉर्म में).

हेलिकॉप्टर बुकिंग कैसे करें?

1. हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से करनी होती है:
https://www.heliyatra.irctc.co.in/https://www.heliyatra.irctc.co.in/

Loading Ad...

2. यात्रा की तारीख चुननी होगी

3. डिपार्चर पॉइंट (Fata/Sersi/Guptkashi) चुनना होगा

4. यात्रियों की जानकारी भरनी होगी

Loading Ad...

5. और अंत में ऑनलाइन पेमेंट करना होगा

6. सफल बुकिंग के बाद आपको एक टिकट प्राप्त होगा जिसे आप प्रिंट कर लें या फोन में सेव रखें.

बुकिंग से पहले कुछ जरूरी बातें:

1. हेलिकॉप्टर बुकिंग सिर्फ उन्हीं यात्रियों की होगी जिनका यात्रा रजिस्ट्रेशन पहले से हुआ हो.

Loading Ad...

2. बुकिंग का समय यात्रा से करीब 1 महीने पहले शुरू होता है. जल्दी बुक करें क्योंकि सीटें बहुत जल्दी फुल हो जाती हैं.

3. टिकट में यात्रियों का नाम, वजन, ID प्रूफ की जानकारी होती है. इसे चेक किया जाता है.

हेलिकॉप्टर का किराया कितना होता है?

सिरसी से: ₹4,680 (राउंड ट्रिप)

Loading Ad...

फाटा से: ₹5,500 (राउंड ट्रिप)

गुप्तकाशी से: ₹7,750 (राउंड ट्रिप)

यह किराया समय और मौसम के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है.

Loading Ad...

यात्रा से जुड़ी कुछ जरूरी सलाह:

1. यात्रा से पहले मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं, खासकर अगर आप ट्रेक से जाने की सोच रहे हैं.

2. मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टर सेवाएं रद्द हो सकती हैं, इसलिए एक दिन एक्स्ट्रा रखें.

Loading Ad...

3. अपने साथ जरूरी दवाइयां, गर्म कपड़े और रजिस्ट्रेशन/टिकट की कॉपी जरूर रखें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...