Advertisement

Loading Ad...

पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने की बढ़ी तारीख, जानिए कैसे करें अप्लाई

सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. अब लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 30 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

Loading Ad...
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर आई है. सरकार की ओर से पीएम आवास योजना में लाभ के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई तक की थी. लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. अब लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) के लिए 30 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

जिन लोगों के पास अपने खुद के पक्के मकान नहीं है और जिन्हें अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है, वे लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें योजना में आवेदन के लिए कुछ पात्रताएं तय की गई हैं. उन्हें पूरा करने वालों को ही लाभ मिलता है. 

ऐसे कर सकते हैं लाभार्थी आवेदन
अगर आपने अब तक पीएम आवास योजना के जरिए आवेदन नहीं किया है और आप पात्रताओं को पूरा करते हैं. तो आप बड़ी ही आसानी के साथ इसमें आवेदन कर सकते हैं.

पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवेदन करने की प्रक्रिया:
- PMAY-G की वेबसाइट पर जाएं
- अपनी पर्सनल डिटेल भरें
- सहमति फॉर्म अपलोड करें
-‘ Search' पर क्लिक करें
- अपना नाम चुनकर 'Select to Register' पर क्लिक करें
- बैंक डिटेल्स दर्ज करें
इसके बाद सरकारी अधिकारी की ओर से वेरिफिकेशन किया जाएगा. आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होंगे. जिनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और पक्का घर न होने का शपथ पत्र शामिल हैं.

सबके के जीवन मेें अपना खुद के घर का सपना होता है. सभी अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं. लेकिन फिर भी घर खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे इकट्ठे नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए सरकार ने ये स्कीम निकाली है. सरकार ने इन लोगों को अपना सपना बताकर पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान दिलाने के लिए योजना चलाई. सरकार की इस स्कीम के जरिए करोड़ों लोगों को अब तक उनके घर मिल चुके हैं. 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...