Advertisement

Loading Ad...

टाटा-अडानी-अंबानी रह गए पीछे ! भारत के इस दानवीर ने अकेले दान कर दिया 2153 करोड़ रूपये!

हुरुन इंडिया 2024 के दानवीरों की लिस्ट में नंबर एक पायदान पर न टाटा, न अंबानी, न अडानी और न ही बजाज फैमिली है। बल्कि सबसे ज्यादा दान करने वाले दानवीरों में नंबर एक पायदान पर एक नया नाम आया है। कमाल की बात यह है कि बीते 5 सालों के अंदर वह तीसरी बार नंबर एक पायदान पर है।

Loading Ad...
जब भारत में सबसे बड़े दानवीर की चर्चा होती है। तो अक्सर हर किसी की जुबान पर सबसे पहले टाटा का नाम आता है। टाटा ग्रुप जो दान करने के मामले में भारत का सबसे बड़ा संस्थान हैं। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि टाटा से भी बड़ा एक ऐसा दानवीर है। जिसने अकेले ही 2153 करोड़ रुपए दान कर दिए। इसका खुलासा एक लिस्ट में हुई है। इस लिस्ट में भारत के 10 सबसे बड़े दानवीरों के नाम है। इनमें कई बड़े   नाम है। लेकिन पहले स्थान पर एक ऐसा। दानवीर है। जिसको लेकर कोई सोच भी नहीं सकता। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है वह दानवीर ?  जिन्होंने टाटा,अंबानी, अडानी को पछाड़कर सबसे बड़े दानवीर का तमगा हासिल किया है। 

भारत के सबसे बड़े दानवीर बने शिव नादर 


आपको बता दें कि हाल ही में हुरुन इंडिया 2024 की लिस्ट आई है। इनमें शिव नादर और परिवार ने बीते 5 सालों के अंदर सबसे ज्यादा दान करने को लेकर तीसरी बार यह मुकाम हासिल किया है। शिव और इनके परिवार ने कुल 2153 करोड़ रूपये दान किए हैं। HCl के फाउंडर शिव नादर ने साल 2023 की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा दान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि शिव नादर ने साल 1994 में शिव फाउंडेशन की स्थापना की थी। जो आर्ट,कल्चर और एजुकेशन पर खास ध्यान देती है। साल 2024 के वित्तीय वर्ष में किए गए कुल राशि को देखा जाए। तो शिव ने हर दिन 5.9 करोड़ रूपये दान किए हैं। 

मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, बजाज फैमिली ने कितना किया दान 


बता दें कि हुरुन इंडिया के दानवीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी,अडानी,बजाज फैमिली और कुमार मंगलम फैमिली भी है। इन सभी ने मिलकर वित्तीय वर्ष 2024 में कुल 4625 करोड़ रूपये दान किए हैं। इनमें मुकेश अंबानी ने 407 करोड़ रूपये का दान किया है। अंबानी परिवार दानवीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। बजाज फैमिली ने 352 करोड़ का दान किया है। जो तीसरे स्थान पर हैं। बजाज फैमिली ने बीते साल 2023 की तुलना में दान किए गए। कुल राशि में इस साल 33 प्रतिशत ज्यादा दान किया है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर गौतम अडानी हैं। जिन्होंने 334 करोड़ रूपये दान किए हैं। नामी उद्योगपतियों में इन्फोसिस के नंदन नीलेकणी 307 करोड़ की राशि दान कर छठे स्थान पर है। इन्होंने पिछले साल की तुलना में 62 प्रतिशत ज्यादा राशि दान की है। महिलाओं की बात की जाए तो इंफोसिस की नंदन नीलेकणी की पत्नी 154 करोड़ रूपये दान की गई राशि के साथ पहली महिला हैं। बाकी अन्य दानवीरों में वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल और उनकी फैमिली आठवें स्थान पर है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने कुल 181 करोड़ की राशि दान की है।

हर साल बढ़ रही दान करने वालों की संख्या 


भारत में हर साल दान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। टॉप 10 में इसकी संख्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। जहां 5 साल पहले दान करने की राशि सिर्फ 83 करोड़ रूपये थी। तो वहीं साल 2019 में 100 करोड़ से ज्यादा दान करने वालों की संख्या 9 से 18 हो गई। चीन में भी दानवीरों की संख्या भारत की तुलना में लगातार बढ़ रही है। वहां हर साल 25 कारोबारी 100 करोड़ से ज्यादा का दान करते हैं। 
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...