Advertisement

Loading Ad...

Sukaniya Samridhi Yojana: करना है बेटियों की लाइफ सेट, तो इस योजना में करें निवेश, फ्यूचर रहेगा सिक्योर

Sukaniya Samridhi Yojana: इन सभी के लिए आपको काफी पैसो की जरूरत होती है। ऐसे में बहुत से माँ बाप अलग अलग योजनाओ में निवेश कर देते है। बेटी के लिए ऐसी ही एक योजना है।

Google
Loading Ad...

Sukaniya Samriddhi Yojana: माता पिताओ को अपने बच्चो के भविष्य की काफी चिंता रहती है।इसलिए वो उनके लिए फ्यूचर का पहले से इंतजाम करके रखते है। माता पिता को बेटो से ज्यादा बेटियों की चिंता रहती है।  उन्हें अच्छी पढ़ाई लिखाई करवानी होती है।  उनकी शादी करनी होती है। इन सभी के लिए आपको काफी पैसो की जरूरत होती है।  ऐसे में बहुत से माँ बाप अलग अलग योजनाओ में निवेश कर देते है।  बेटी के लिए ऐसी ही एक योजना है।  जिसमे आपको निबेश के बाद बेटी के भविष्य की चिंता नहीं करनी होगी। कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .........

बेटी का भविष्य हो जाएगा सुरक्षित (Sukaniya Samriddhi Yojana)

भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी सुकन्या समृद्धि योजना का मकसद बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है।  उन्हें अच्छी पढ़ाई मुहैया करवाना है।  और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की किसी भी बेटी का खाता खोला जा सकता है।  इस योजना को माता पिता खोलते है।  योजना में मिनियम 250 रूपये तो वही मैक्सिमम 15 लाख रूपये तक जमा कर सकते है। बता दे , इस योजना में 15 साल तक निवेश करना जरुरी है।  इसमें निवेश की राशि का अच्छा खासा ब्याज भी दिया जाता है।  जिसमे बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहता है।  

8.2 तक प्रतिशत का मिलेगा ब्याज (Sukaniya Samriddhi Yojana)

आमतौर पर जब लोग किसी योजना में निवेश करते है। तो सबसे पहले वह चेक करते है की योजना में कितनी प्रतिशत का व्याज दिया जाता है।  एफडी में भी लोग को उतना ब्याज नहीं मिल पाता है। जितना इस सुकन्या समृद्धि योजना में दिया जाता है। बता दे, फ़िलहाल सुकन्या समृद्धि योजना में 82 की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

Loading Ad...

ये है आवदेन की पात्रता (Sukaniya Samriddhi Yojana)

इस योजना में खाता खुलवाने के लिए बेटी और उसके माता पिता को भारत का निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस योजना में खाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम उम्र होनी चाहिए। योजना में बेटी के नाम पर ही खाता खुलवाया जा सकता है।  तो वही एक परिवार की सिर्फ दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलता है। 

Loading Ad...

किस तरह करे आवेदन (Sukaniya Samriddhi Yojana)

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने चाहते है तो अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच या फिर पोस्ट ऑफिस ब्रांच जाकर योजना से जुड़ा फार्म हासिल कर सकते है। और सभी सम्बंधित दस्तावेज के साथ फॉर्म भरकर जमा करवा सकते है। खाता खुलवाने के बाद आप इसमें सालाना निवेश कर सकते है।   

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...