Advertisement

Loading Ad...

छात्रों की आई मौज, अब विदेश में पढ़ने वाले स्टूडेंट का सारा खर्च उठाएंगी सरकार, शुरू हुई नई योजना

Dr Ambedkar Samman Scholarship Scheme: पिछले कुछ दिनों से देखा जाए तो आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के नागरिको के लिए एक से एक योजनाओ का ऐलान किया है।

Google
Loading Ad...

Dr Ambedkar Samman Scholarship Scheme: दिल्ली में कुछ ही दिनों में विधानसभा इलेक्शन का महा संग्राम होने वाला है।  हर पार्टी अपने अपने नागरिको के लिए कुछ न कुछ योजनाए ऐलान कर रही है।ऐसे में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक वाले मौके को नाह चूकना चाहती।  वही पिछले कुछ दिनों से देखा जाए तो आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के नागरिको के लिए एक से एक योजनाओ का ऐलान किया है।

पहले उन्होंने मुख्यमत्री महिला सम्मान शुरू करने का आज ऐलान किया है।  तो उसके बाद उन्होंने संजीवनी योजना से बुजुर्गो को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है।  तो वही अब संसद में डॉ आंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच उन्होंने डॉ अम्बेडकर के नाम पर प्रदेश के एससी एसटी वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए नयी स्कालरशिप योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है।  आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....

छात्रों को मिलेगा इस योजना का फायदा 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आमदी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कल यानि 21 दिसंबर को डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में एक योजना शुरू की है।  इस योजना का नाम है डॉ अंबेडकर सम्मान  स्कालरशिप योजना।इसके तहत दिल्ली के एससी एसटी वर्ग से ताल्लुक वर्ग से आने वाले छात्रों का फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत एससी एसटी वर्ग के छात्रों की विदेश में उच्च शिक्षा का पूरा खर्च दिल्ली सरकार से उठाया जाएगा। योजना को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है की में यह सुनिश्चित करना चाहता हु की दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए मैं डॉ आंबेडकर स्कालरशिप की घोषणा कर रहा हु। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्विद्यालय में पढ़ना चाहता है।दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी।

Loading Ad...

सरकार उठाएगी पूरा खर्च   

वही आपको बता दे , अम्बेकर सम्मान स्कालरशिप के तहत दिल्ली के एससी - एसटी वर्ग के किसी भी छात्र का अड्मिशन अगर विदेश के किसी विश्वविद्यालय में होता है।  तो दिल्ली सरकार उसकी शिक्षा , उसकी यात्रा और उसके रहने का पूरा खर्च उठाएगी।  इतना ही नहीं दिल्ली सरकार की इस योजना में सरकारी कर्मचारी के बच्चे भी शामिल किये जाएंगे।  हालांकि फिलहाल इस योजना के किर्यावयं को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।  योजना कब शुरू होगी इस बारे में जल्दी ऐलान किया जा सकता है।  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...