Advertisement

Loading Ad...

Indian Railway: अब नहीं चलेगा पुराना टिकट सिस्टम, प्लेटफॉर्म एंट्री के लिए QR टिकट जरूरी

Railway Rules: इस नए सिस्टम का मकसद यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को ज्यादा आसान और तेज बनाना है. पहले अलग-अलग तरह के टिकट बुक करने के लिए अलग ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे कई बार लोगों को परेशानी होती थी.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Indian Railway Platform Ticket Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब तक मोबाइल से सामान्य टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट लेने के लिए UTS App का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इस पुराने ऐप को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसकी जगह एक नया और आधुनिक ऐप RailOne शुरू किया जा रहा है.

इस नए सिस्टम का मकसद यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को ज्यादा आसान और तेज बनाना है. पहले अलग-अलग तरह के टिकट बुक करने के लिए अलग ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे कई बार लोगों को परेशानी होती थी. लेकिन अब एक ही ऐप में सभी सुविधाएं मिलने से यात्रियों का समय भी बचेगा और टिकट बुक करना भी आसान हो जाएगा.

क्या है RailOne ऐप

Loading Ad...

RailOne ऐप भारतीय रेलवे का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां यात्रियों को रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी. इस ऐप के जरिए अब यात्री जनरल (अनारक्षित) टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और आरक्षित टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे.
इसके अलावा इस ऐप में ट्रेन की लाइव लोकेशन, ट्रेन की स्थिति, सफर से जुड़ी जानकारी और कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. पहले यात्रियों को इन सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब RailOne ऐप से यह सब एक ही जगह पर मिल जाएगा.

Loading Ad...

QR टिकट होगा जरूरी

नई व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. अब स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR कोड वाला टिकट जरूरी होगा. अगर किसी यात्री के पास मोबाइल में QR टिकट या उसका प्रिंट नहीं है, तो उसे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं मिलेगा.
जब यात्री RailOne ऐप से टिकट बुक करेंगे, तो उन्हें एक QR कोड मिलेगा. स्टेशन पर प्रवेश करते समय इस QR कोड को स्कैन किया जाएगा. इस डिजिटल सिस्टम से टिकट चेकिंग आसान होगी और नकली टिकट की समस्या भी कम होगी. साथ ही यात्रियों को स्टेशन पर जल्दी प्रवेश मिल सकेगा.

Loading Ad...

RailOne ऐप से टिकट बुक करना बहुत आसान

RailOne ऐप के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है ताकि हर यात्री आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके.

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करना होगा और उसे खोलना होगा.
  • इसके बाद ऐप में दिए गए Journey Planner सेक्शन में जाएं और वहां से Unreserved (जनरल टिकट) या Platform Ticket का विकल्प चुनें.
  • इसके बाद ‘From Station’ में उस स्टेशन का नाम डालें जहां से यात्रा शुरू करनी है और ‘To Station’ में अपने गंतव्य स्टेशन का नाम लिखें.
  • अगर चाहें तो आप अपने फोन का GPS चालू करके ऐप को अपनी लोकेशन खुद पहचानने भी दे सकते हैं.
  • इसके बाद ट्रेन का प्रकार चुनें, जैसे मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट.

टिकट बुक करने से पहले सभी जानकारी एक बार सही से जांच लें ताकि कोई गलती न हो. जब भुगतान सफल हो जाएगा, तो आपका टिकट ऐप के My Tickets सेक्शन में दिखाई देगा. जरूरत पड़ने पर आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Loading Ad...

यात्रियों को क्या होगा फायदा

इस नई व्यवस्था से यात्रियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे.

  • सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब उन्हें अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. एक ही ऐप से टिकट बुकिंग, ट्रेन की जानकारी और अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी.
  • इसके अलावा QR टिकट सिस्टम से स्टेशन पर भीड़ कम होगी और टिकट चेकिंग की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी.
  • भारतीय रेलवे का मानना है कि यह बदलाव यात्रा को ज्यादा डिजिटल, सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...