×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रेलवे की नई सुविधा, IRCTC e-Pantry सेवा से यात्रियों की खाने-पीने की परेशानी खत्म

IRCTC e-Pantry: पहले यह सुविधा केवल कुछ प्रीमियम ट्रेनों तक सीमित थी. लेकिन अब इसे लॉन्ग-डिस्टेंस मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लागू किया जा रहा है. शुरुआत में यह सेवा 25 ट्रेनों में शुरू की गई है. यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया और सफलता मिलने के बाद इसे अन्य ट्रेनों में भी बढ़ाया जाएगा.

रेलवे की नई सुविधा, IRCTC e-Pantry सेवा से यात्रियों की खाने-पीने की परेशानी खत्म
Image Source: Social Media
Advertisement

Indian Railway: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ई-पेंट्री सेवा शुरू कर दी है. यह कदम यात्रियों की शिकायतों को देखते हुए उठाया गया है, जैसे महंगा खाना, खराब क्वालिटी और अनाधिकृत वेंडरों की परेशानियां. अब यात्रियों को खाने-पीने की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे डिजिटल तरीके से अपना खाना आसानी से बुक कर सकेंगे.
पहले यह सुविधा केवल कुछ प्रीमियम ट्रेनों तक सीमित थी. लेकिन अब इसे लॉन्ग-डिस्टेंस मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लागू किया जा रहा है. शुरुआत में यह सेवा 25 ट्रेनों में शुरू की गई है. यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया और सफलता मिलने के बाद इसे अन्य ट्रेनों में भी बढ़ाया जाएगा.

ई-पेंट्री सेवा क्या है?

ई-पेंट्री एक डिजिटल फूड बुकिंग सिस्टम है, जिसे IRCTC के टिकटिंग सिस्टम से जोड़ा गया है. इसके जरिए यात्री ऑनलाइन अपना खाना चुनकर बुक कर सकते हैं। यह सुविधा टिकट बुक करते समय या टिकट कन्फर्म होने के बाद भी इस्तेमाल की जा सकती है. इसका उद्देश्य यात्रियों को साफ-सुथरा, अच्छी क्वालिटी का खाना और रेल नीर (पानी) उपलब्ध कराना है.

इस सेवा को देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेनों में से एक विवेक एक्सप्रेस (22503/04) पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे और भी ज्यादा ट्रेनों में शुरू किया जाएगा.
ई-पेंट्री सेवा का लाभ कन्फर्म, RAC और पार्टली कन्फर्म टिकट वाले यात्री ले सकते हैं. यानी चाहे आपकी सीट पूरी तरह कन्फर्म हो या आंशिक रूप से, आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. 

Advertisement

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक करते समय e‑pantry विकल्प चुन सकते हैं. इसके अलावा, टिकट कन्फर्म होने के बाद भी ‘Booked Ticket History’ सेक्शन से खाना बुक किया जा सकता है.
एक बार ऑर्डर कंफर्म हो जाने के बाद अधिकृत पेंट्री कार स्टाफ आपका खाना सीधे आपकी सीट पर पहुंचाएगा. यह पूरा प्रोसेस डिजिटल और पारदर्शी है, जिससे भुगतान और डिलीवरी में कोई गड़बड़ी होने की संभावना कम हो जाती है.

ई-पेंट्री से यात्रियों को क्या फायदा होगा?

Advertisement

खाना साफ-सुथरा और अच्छी क्वालिटी का मिलेगा.
महंगे और अनधिकृत वेंडरों से परेशानी खत्म होगी.
टिकट बुकिंग के समय या बाद में आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है.
डिजिटल सिस्टम होने की वजह से भुगतान और डिलीवरी पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी होगी.
लंबे सफर में भी यात्रियों को समय पर खाना उपलब्ध होगा.
इस नई सुविधा से रेलवे के लंबी दूरी के यात्रियों की यात्रा और भी आरामदायक और परेशानी मुक्त हो जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें