Advertisement

Loading Ad...

Pan Aadhar Link: पैन कार्ड होल्डर्स सावधान! 31 मई तक नहीं किया ये काम तो होगी कार्रवाई

बिना इसके ना तो आप बैंक का खाता ऑपरेट कर पाएंगे। और बिना इसके ना ही आप इनकम टैक्स से जुड़ा कोई काम कर पाएंगे।

Loading Ad...

Aadhar Card Pan Card Link: भारत में कुछ दस्तावेज सभी के पास होने जरूरी होते हैं। यह दस्तावेज आपको बहुत से कामों के लिए चाहिए होते हैं। इनके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। ऐसा ही दस्तावेज है पैन कार्ड। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाने वाला यह पैन कार्ड। आपकी बैंकिंग से जुड़ी तमाम सुविधाओं के लिए बेहद जरूरी होता है।

बिना इसके ना तो आप बैंक का खाता ऑपरेट कर पाएंगे। और बिना इसके ना ही आप इनकम टैक्स से जुड़ा कोई काम कर पाएंगे। भारत सरकार ने पैन कार्ड के साथ अब आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। और आपने अब तक नहीं कराया पैन कार्ड  को आधार कार्ड से लिंक। तो फिर आपको हो सकता है डबल नुकसान।

चुकानी पड़ेगी पैनल्टी 

भारत सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए गाइडलाइन जारी की थी। इसके साथ पहले जून 2022 तक पैन कार्ड के आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख थी। उसके बाद पैन कार्ड बंद हो जाने थे और जुर्माना देकर लिंक करना पड़ता। लेकिन इस तारीख को बढ़कर 30 जून 2023 कर दिया था।

Loading Ad...

बावजूद उसके भी बहुत से लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया था।  जिन लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया। उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।अब उन्हें पेनल्टी देकर अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना होगा। सरकार ने इसके लिए 1000 रुपये पेनल्टी तय की है।

Loading Ad...
रुक जाएंगे यह काम

जिन लोगों ने अब तक पैन कार्ड लिंक नहीं करवाया है। उनका पैन कार्ड ऑटोमेटेकली डीएक्टिवेट हो जाएगा।यानी पैन कार्ड की मदद से वह जिन सुविधाओं का लाभ ले रहे थे। वह सारी सुविधाएं मिलना बंद हो जाएंगी। इसके बाद ना तो कोई बैंक में जुड़ा काम हो पाएगा और ना ही आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। डीएक्टीवेटेड पैन कार्ड से आप किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं ले पाएंगे। यानी अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो आपको एक साथ दोहरा नुकसान होगा

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...