Advertisement
नमो भारत और मेरठ मेट्रो में फ्री सफर का मौका, जानिए कैसे पाएं रिवॉर्ड पॉइंट्स
Travel for free on Namo Bharat: अगर आप रोजाना इस रूट पर आना-जाना करते हैं, तो अब आपका सफर और भी फायदेमंद होने वाला है. वजह है एक नया लॉयल्टी प्रोग्राम, जिसके तहत हर टिकट के साथ आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे. यही पॉइंट्स आगे चलकर आपके लिए फ्री ट्रिप का रास्ता खोल सकते हैं.
Advertisement
Travel for free on Namo Bharat and Meerut: हाल ही में Namo Bharat ट्रेन के साथ Meerut Metro की शुरुआत हो चुकी है. इससे इस रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिला है. अगर आप रोजाना इस रूट पर आना-जाना करते हैं, तो अब आपका सफर और भी फायदेमंद होने वाला है. वजह है एक नया लॉयल्टी प्रोग्राम, जिसके तहत हर टिकट के साथ आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे. यही पॉइंट्स आगे चलकर आपके लिए फ्री ट्रिप का रास्ता खोल सकते हैं. यानी जितना ज्यादा सफर करेंगे, उतनी ज्यादा बचत होगी.
क्या है नया लॉयल्टी प्रोग्राम?
यह खास पहल National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) ने शुरू की है. इसका मकसद है लोगों को डिजिटल टिकटिंग के लिए प्रोत्साहित करना और पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देना. अब अगर आप टिकट खरीदते हैं, तो सिर्फ यात्रा ही नहीं बल्कि रिवॉर्ड भी मिलेगा. यह सिस्टम बिल्कुल आसान है और हर यात्री इसका फायदा उठा सकता है.
Advertisement
हर 1 रुपये पर मिलेगा 1 पॉइंट
Advertisement
इस स्कीम का नियम बहुत सीधा है. आप जितना किराया देंगे, उतने ही पॉइंट्स आपके खाते में जुड़ जाएंगे. मतलब हर 1 रुपये खर्च करने पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा. चाहे आप नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल करें या NAMO BHARAT Connect ऐप से क्यूआर टिकट खरीदें, दोनों ही तरीकों में बराबर फायदा मिलेगा. हर पॉइंट की कीमत 10 पैसे तय की गई है. उदाहरण के लिए अगर आपने 1000 रुपये का सफर किया, तो आपके पास 1000 पॉइंट्स जमा हो जाएंगे, जिनकी कीमत 100 रुपये के बराबर होगी. नियमित सफर करने वालों के लिए यह सिस्टम समय के साथ काफी बचत करा सकता है.
फ्री ट्रिप कैसे मिलेगी?
Advertisement
अगर आपके पास ज्यादा पॉइंट्स जमा हो जाते हैं, तो आप उन्हें फ्री सफर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कम से कम 300 पॉइंट्स होना जरूरी है. इन पॉइंट्स का उपयोग एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5 ट्रिप्स के लिए किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि रिडीम किए गए पॉइंट्स की वैधता 7 दिन की होती है. यानी आपको तय समय के अंदर उनका इस्तेमाल करना होगा.
पॉइंट्स कैसे चेक करें?
- अगर आप कार्ड से सफर करते हैं, तो अपने पॉइंट्स टिकट वेंडिंग मशीन, कार्ड रीडर या काउंटर पर जाकर देख सकते हैं.
- अगर आप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो सारी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर आसानी से मिल जाएगी.
- ध्यान देने वाली बात यह है कि टिकट बुक करते समय आप या तो पॉइंट्स से पूरा पेमेंट कर सकते हैं या डिजिटल तरीके से पूरा भुगतान कर सकते हैं. दोनों को मिलाकर आधा-आधा भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है.
पॉइंट्स की वैधता और जरूरी नियम
Advertisement
एक अहम बात यह है कि ये पॉइंट्स हमेशा के लिए नहीं रहते. जिस दिन से पॉइंट्स आपके खाते में जुड़ते हैं, उसके 12 महीने बाद वे अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं. इसके अलावा, पॉइंट्स किसी और को ट्रांसफर नहीं किए जा सकते. जिसने कमाए हैं, वही उनका उपयोग कर सकता है. रिडीम करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है. अगर आपके पॉइंट्स ईमेल से जुड़े अकाउंट में दिख रहे हैं, तब भी इस्तेमाल मोबाइल नंबर के जरिए ही होगा. इसलिए अपनी प्रोफाइल की जानकारी अपडेट रखना बेहद जरूरी है.
रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ा फायदा
यह भी पढ़ें
जो लोग रोज नमो भारत या मेरठ मेट्रो से यात्रा करते हैं, उनके लिए यह योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के, सिर्फ टिकट खरीदकर ही आप पॉइंट्स जमा कर सकते हैं और आगे चलकर फ्री सफर का आनंद ले सकते हैं. यह पहल यात्रियों की जेब पर बोझ कम करने के साथ-साथ डिजिटल और पेपरलेस सफर को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.