Advertisement

Loading Ad...

अब चुटकियों में बन जाएगा Passport! घर बैठे करें अप्लाई, जानें ये आसान प्रक्रिया…

अगर आप भी पासपोर्ट बनाना चाहते हैं, तो ये ख़बर ख़ास आपके लिए है. इस ख़ास रिपोर्ट में जानिए कैसे घर बैठे आप पासपोर्ट बनवा सकते है?

Loading Ad...

विदेश यात्रा करने या फिर अपनी पहचान को दिखाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है. इसलिए अगर आपने अब तक ये नहीं बनवाया है तो ये ख़बर आपके लिए है. अब आप घर बैठे बड़े ही आराम से पासपोर्ट बनवा सकते हैं. 


क्या होता है पासपोर्ट?

Loading Ad...

पासपोर्ट किसी देश द्वारा जारी वह दस्तावेज होता है जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके धारक (व्यक्ति) की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है. पहचान स्थापित करने के लिए नाम, जन्म तिथि, लिंग और जन्म स्थान के विवरण इसमें प्रस्तुत किये जाते हैं. आमतौर पर एक व्यक्ति की राष्ट्रीयता और नागरिकता समान होती हैं.

Loading Ad...


ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने का तरीका

Loading Ad...

- सबसे पहले आपको Passport Seva वेबसाइट पर जाना होगा और खुद को रजिस्टर करना होगा. अगर पहले से ही अकाउंट बना हुआ है तो उसे लॉगइन करें. 

- इसके बाद Apply for Fresh Passport/ Re-issue of Passport पर क्लिक करें.

- इस पर एक एप्लिकेशन दी जाएगी उसमें पूछी गई सभी डिटेल्स को भर दें. फिर Submit पर क्लिक करें. 

Loading Ad...

- अब फिर होम पेज पर जाएं और View Saved/Submitted Applications पर क्लिक करें. 

- इसके बाद Pay and Schedule Appointment पर क्लिक करें. 

- आप पासपोर्ट सेवा केंद्र का Appointment बुक कर सकते हैं. 

Loading Ad...

- विकल्प चुनें और पेमेंट के लिए Proceed करें. प्रोसेस पूरा होने के बाद एप्लिकेशन रीसीट को डाउनलोड कर लें. 

- इसके लिए Print Application Receipt पर क्लिक करें. 

- आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स रिसीव हो जाएंगी. 

Loading Ad...

- पासपोर्ट सेवा केंद्र जाते समय आपके पास सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है.


फ़ीस और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

Loading Ad...

- पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए आपको पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर ID), जन्म प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ़ (बिजली बिल/ बैंक स्टेटमेंट) की ज़रूरत होगी. 


- पासपोर्ट की फ़ीस उसकी कैटेगरी के हिसाब से तय होता है. सामान्य पासपोर्ट के लिए 1,500 रुपये से 2,000 तक की फ़ीस चुकानी होती है, वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए ये फ़ीस ज़्यादा होगी. 

Loading Ad...


कितने समय में पासपोर्ट पहुंचेगा घर?

Passport Application भरते समय आवेदक ने जो भी एड्रेस दिया है उस एड्रेस पर स्पीड पोस्ट के जरिए पासपोर्ट भेजा जाता है. नॉर्मल पासपोर्ट के लिए प्रोसेसिंग का समय 30 से 45 दिन का होता है. वहीं, तत्काल मोड के तहत किए गए आवेदनों के लिए पासपोर्ट बनने का समय 7 से 14 दिन है. आप इंडिया पोस्ट के स्पीड पोस्ट पोर्टल पर उपलब्ध ट्रैकिंग यूटिलिटी सुविधा पर जाकर डिलीवरी स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.

Loading Ad...


मोबाइल ऐप होगा मददगार

पासपोर्ट सेवा पोर्टल के अलावा, ‘mPassport Seva’ मोबाइल ऐप का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं, आप इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप आपको ऐप्लिकेशन की स्थिति ट्रैक करने में मदद करेगा, इसके अलावा आप अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं और अन्य सेवाओं का फ़ायदा भी उठा सकते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...