Advertisement
सफर करने के लिए अब नहीं जरूरत मेट्रो कार्ड, बस इस ऐप से हो जाएगा सारा काम
Delhi Metro: अगर आपको ये बताए की अगर मेट्रो कार्ड न होते हुए भी आपको लंबी लाइन में नहीं लगाना पड़ेगा। जी हां दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मोमेंटम 20 दिल्ली सारथी नाम से एक एप लांच किया गया है।
Advertisement
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखो लोग सफर सफर करते है। जिसमे से ज्यादातर लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते है। इसके इस्तेमाल से आप रोज टिकट की लंबी लाइन में लगने से बच जाते है।मगर कभी कभी जल्दबाज़ी में हम अपना कार्ड भूल जाते है तो ऐसे में आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन अगर आपको ये बताए की अगर मेट्रो कार्ड न होते हुए भी आपको लंबी लाइन में नहीं लगाना पड़ेगा। जी हां, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी नाम से एक एप लांच किया गया है। यह दिल्ली मेट्रो टिकट टिकटिंग से जुडी सभी समस्या का समाधान करता है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....
मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी एप
ये एप एंड्राइड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।आज आपको Goggle Play Store और Apple App Store पर की मदद से डाउनलोड कर सकते है। यह एप दिल्ली मेट्रो में अक्सर और कभी कभार आने वाले यात्रियों के लिए बेहतर ऑप्शन है। ये आपको टिकेट के लंबी कतार में लगने से बचाता है।ये मेट्रो कार्ड से बेहद ही अलग है। दिल्ली मेट्रो कार्ड में कम से कम 50 रूपये का बैलेंस होना जरुरी है। लेकिन मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी पर ऐसी कोई शर्त नहीं है। वही एक बार जब आप फ़ोन नंबर का उपयोग करके साइन अप करते है, तो एप एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है। जिसका उपयोग यात्रा QR टिकट सहित मेट्रो टिकट खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसके आलावा इस एप का उपयोग मेट्रो स्टेशन पर लाकर किराए पर लेने के लिए भी किया जा सकता है। ताकि आपका कीमती सामान सुरक्षित रहे।
ऑन स्टॉप शॉप
यह एप दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली के लिए वन स्टॉप शॉप की तरह काम करता है।जिसमे मेट्रो से जुडी सभी जरुरी चीजों की सुविधा है। इसमें नजदीकी मेट्रो स्टेशन का पता लगाना , पहली और आखरी ट्रेन का समय देखना और मेट्रो लाइन के बारे में फाकरी प्राप्त करना शामिल है। इसके अलावा , इस एप में दिल्ली मेट्रो के नक़्शे भी उपलब्ध है। इससे आप आसानी से वॉलेट का रिचार्ज कर सकते है। इसे क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड और UPI का उपयोग करके रिचार्ज किया जा सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
क्या है मोमेंटम 2.0 सारथी एप ?
मोमेंटम 20 सारथी एप की फंक्शनलिटी केवल मेट्रो टिकट तक ही सिमित है। यह बाइक , टैक्सी , महिलाओ की बाइक टैक्सी , इवेंट टिकट बुकिंग , मोबइल रिचार्ज ,क्रेडिट कार्ड भुगतान जैसी सुविद्याओं के साथ आता है। मोमेंटम 20 एप ये उन लोगो के लिए एप ज्यादा काम आता है जो दिल्ली एनसीआर में रहते है।