Advertisement
अब ट्रेन की छत से देख सकेंगे घाटियों का नजारा, कटरा के इस रूट पर नई विस्टाडोम कोच, रेलवे ने दिया शानदार प्लान
Train New Vistadome Coach: इस कोच की खासियत यह है कि इसकी छत और खिड़कियां पारदर्शी हैं, जिससे यात्री बर्फ से ढकी चोटियों, घाटियों, नदियों और सुरंगों का 360 डिग्री नजारा अपनी सीट पर बैठकर देख सकते हैं.
Advertisement
Train New Vistadome Coach: Northern Railway ने कश्मीर घाटी में रेल यात्रा को और रोमांचक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बड़गाम से कटरा तक चलने वाली माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन में अब विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है. इस कोच की खासियत यह है कि इसकी छत और खिड़कियां पारदर्शी हैं, जिससे यात्री बर्फ से ढकी चोटियों, घाटियों, नदियों और सुरंगों का 360 डिग्री नजारा अपनी सीट पर बैठकर देख सकते हैं. यह सुविधा 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है
बड़गाम से कटरा तक अब सीधी रेल सुविधा
इस विशेष ट्रेन की संख्या 04688/04687 है और अब यह बड़गाम से सीधे कटरा तक चलती है. इससे स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार का उद्देश्य उन क्षेत्रों से आवागमन आसान बनाना है, जहां सड़क मार्ग मौसम के कारण प्रभावित हो जाता है. पहले दिन ही इस ट्रेन में 600 से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं, जिससे इस रूट की लोकप्रियता और मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Advertisement
विस्टाडोम कोच की खासियत
Advertisement
विस्टाडोम कोच में बड़ी पारदर्शी खिड़कियां और कांच की छत लगी है. इसका मतलब है कि आप बर्फ से ढके पहाड़, नदियों और घाटियों के अद्भुत दृश्य आराम से देख सकते हैं. इसके अलावा इस रूट पर यात्री दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और देश के पहले केबल स्टे रेलवे पुल अंजी ब्रिज को भी देख सकेंगे. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस कोच में यात्रा करने का अनुभव ऐसा होगा मानो आप सीधे प्रकृति के बीच सफर कर रहे हों.
पर्यटन और सुविधा दोनों में बढ़त
Advertisement
इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. बर्फबारी या खराब मौसम के दौरान जब सड़क मार्ग प्रभावित होता है, तब रेल सेवा यात्रियों और जरूरी सामान की आवाजाही में अहम भूमिका निभाती है.पहले ही विस्टाडोम कोच कोंकण और दार्जिलिंग रूट्स पर बहुत लोकप्रिय हो चुके हैं, और अब यह सुविधा पहली बार कश्मीर घाटी में शुरू हुई है.
यात्रा का समय और किराया
यह भी पढ़ें
यह विशेष ट्रेन सोमवार से शनिवार तक चलेगी. बड़गाम से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे कटरा पहुंचती है. वहीं वापसी में कटरा से दोपहर 1:45 बजे चलकर रात 8:00 बजे बड़गाम पहुंचेगी. विस्टाडोम कोच में कुल 29 सीटें हैं और प्रति यात्री किराया 1,265 रुपये निर्धारित किया गया है.