×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब बिना पैसे दिए कर सकते है ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है तरीका

Indian Railway: ट्रेन में ज्यादातर लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करना पसंद करते है। रिजर्वेशन के दो तरीके होते हैं एक आप ऑनलाइन करवा सकते हैं दूसरा आप ऑफलाइन करवा सकते हैं ।

अब बिना पैसे दिए कर सकते है ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है तरीका
Google
Advertisement

Indian Railway: रेलवे का सफर काफी सुविधायुक्त और सहूलियत भरा होता है। भारत में जब किसी को कहीं दूर ट्रैवेल करना होता है। तो अधिकतर फ्लाइट की बजाए ट्रेन से जाना पसंद करते है। क्योकि ट्रेन का सफर काफी सुविधा भरा होता है।  ट्रेन में ज्यादातर लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करना पसंद करते है। रिजर्वेशन के दो तरीके होते हैं एक आप ऑनलाइन करवा सकते हैं दूसरा आप ऑफलाइन करवा सकते हैं ।

ऑफलाइन के लिए आप IRCTC की ऐप और ऑफिसियल वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। नॉर्मली जब आप टिकट बुक कर सकते हैं तो आपको पहले टिकट के पैसे चुकाने पड़ते हैं।  लेकिन अब आप बिना टिकट के किराया चुकाए भी ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।  आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से ....

रेलवे की बाय नाउ , पे लेटर सुविधा 

अगर आप ट्रेन से काफी सफर करते हैं तो फिर भारतीय रेलवे की नई सुविधा आपके बहुत काम आ सकती हैं।जिस से अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप ट्रेन की टिकेट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप रेलवे की नई बाय नाउ, पे लेटर स्कीम औ  का इस्तेमाल कर सकते हैं।  यानी इसमें आप पहले टिकट कर सकते हैं।  और आपको टिकट बुक के पैसे भी नहीं देने होते हैं।  कुछ समय बाद आपको उस टिकट बुकिंग के पैसे देने होते हैं। बेसिकली कहें तो जैसे आपको फ्लिपकार्ट पर पे लेटर में सुविधा मिलती है।  इस तरह भारतीय रेलवे की और से भी सुविधा दी जा रही है।  

Advertisement

इस तरह करें इस्तेमाल 

भारतीय रेलवे की तरह दी जाने वाली बाय नाउ पे लेटर स्कीम का फायदा उन यात्रियों को मिलता है।  जिनके पास ट्रेन रिजर्वेशन करते वक्त टिकट बुकिंग के पैसे नहीं होते है।  IRCTC की ऐप के जरिए या फिर IRCTC की वेबसाइट के जरिए टिकेट बुकिंग पर आपको बाय नाउ पे लेटर का ऑप्शन मिलता है।  बता दें , यह ऑप्शन आपको ऑनलाइन बुकिंग पर मिलता है।  ऑफलाइन में आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।  टिकट बुकिंग के बाद आपको 14 दिनों के भीतर इसका पेमेंट करना होता है।  इसके लिए आपसे एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लिया जाता है।  लेकिन अगर आप इस दौरान पेमेंट नहीं कर पाते तो फिर आपको 35 % का सर्विस चार्ज देना होगा।  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें