×
जिस पर देशकरता है भरोसा

नई दिल्ली–पटना विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस : छठ के अवसर पर पारंपरिक गीतों और एयरलाइन जैसी सुविधाओं के साथ सुखद सफर

छठ पर्व पर पटना–नई दिल्ली विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं और एयरलाइन जैसी सीटों के साथ यादगार सफर दिया. ट्रेन में पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुनों ने त्योहारी माहौल और भी खास बना दिया.

नई दिल्ली–पटना विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस : छठ के अवसर पर पारंपरिक गीतों और एयरलाइन जैसी सुविधाओं के साथ सुखद सफर
Advertisement

भारतीय रेल की सेमी हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा ने एक बार फिर देशवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. छठ के पावन अवसर पर नई दिल्ली और पटना के बीच चलाई जा रही अनेक विशेष गाड़ियों में एक वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है, जिसने यात्रियों को छठ पर्व की भावना में डुबो दिया.

छठ के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनें

शनिवार को विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए सफर का अनुभव और भी खास बन गया, जब ट्रेन में छठ के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनें गूंज उठीं. भारतीय रेल की इस पहल ने छठ पूजा के अवसर पर पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक धुनें बजाकर यात्रियों को अपने घर-परिवार और संस्कृति से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया. छठ पर्व पर घर लौट रहे यात्रियों का उत्साह और आनंद इस दौरान कई गुना बढ़ गया.

Advertisement

एयरलाइन जैसी आरामदायक यात्रा

वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार के साथ-साथ अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है. इसके कोच यात्रियों को एयरलाइंस जैसी सुविधा और आराम का अनुभव कराते हैं. ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे, आरामदायक सीटें, फोल्डेबल स्नैक टेबल, प्रत्येक सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, आधुनिक बायो-टॉयलेट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और GPS आधारित रियल-टाइम सूचना जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं. सुरक्षा के लिए इसमें स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली भी लगाई गई है, जिससे यह यात्रा को और सुरक्षित बनाती है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Advertisement

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए हैं. प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्री अपने ट्रेन का इंतजार आराम से कर सकते हैं. इसके अलावा, स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें आरपीएफ कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शामिल है. इस पहल से यात्रियों को न केवल सुविधा मिल रही है, बल्कि छठ पूजा की पवित्रता और सांस्कृतिक महक का अनुभव भी रेलवे स्टेशनों पर हो रहा है.

यात्रियों के दिल को छू रहा अनुभव

भारतीय रेल का यह प्रयोग न सिर्फ यात्रियों के दिल को छू रहा है, बल्कि बिहार की सोंधी मिट्टी की संस्कृति को भी नए तरीके से सामने ला रहा है. छठ पूजा के दौरान लाखों लोग अपने घर लौटते हैं, और इस बार रेलवे ने उनके सफर को और खास बना दिया है 12,000 से ज़्यादा विशेष ट्रेनें और हज़ारों नियमित सेवाओं के साथ लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

वर्तमान में देशभर में 156 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं परिचालित हैं. वहीं, पटना और नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही यह विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित सेवाओं के अतिरिक्त है, जिसे विशेष रूप से त्योहारों के अवसर पर संचालित किया जा रहा है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें