Advertisement

Loading Ad...

NEET PG 2025: अब एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को निर्देश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा वह NEET PG 2025 की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में न करें, बल्कि एक शिफ्ट में सुनिश्चित करें. कोर्ट ने NBE को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 15 जून, 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ एक ही शिफ्ट में पूरी की जाएं. साथ ही कोर्ट ने परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया है.

Loading Ad...

NEET PG 2025 के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी की 30 मई को एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 15 जून, 2025 को होने वाली यह परीक्षा दो शिफ्ट्स के बजाय अब केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. यह फैसला छात्रों और शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि मल्टीपल शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं को लेकर निष्पक्षता और प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर की चिंताएँ लगातार उठाई जा रही थीं. सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को निर्देश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा वह NEET PG 2025 की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में न करें, बल्कि एक शिफ्ट में सुनिश्चित करें. कोर्ट ने NBE को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 15 जून, 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ एक ही शिफ्ट में पूरी की जाएं. साथ ही कोर्ट ने परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया है. शीर्ष अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि निकाय के पास केंद्रों की पहचान करने के लिए अभी भी पर्याप्त समय है. इस फैसले के बाद, छात्र अब एक ही पाली में होने वाली परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे उन्हें प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर को लेकर होने वाली अनिश्चितता से मुक्ति मिलेगी.

प्रतिवादियों ने दूसरा तर्क देते हुए कहा कि अगर उन्हें और परीक्षा केंद्र ढूंढने पड़े, तो उन्हें ज़्यादा समय लगेगा. इससे परीक्षा करवाने में देरी होगी और फिर नतीजों, काउंसलिंग और एडमिशन में भी देरी होगी. उन्होंने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के तय समय पर नहीं हो पाएगा. लेकिन, कोर्ट ने इस बात को भी नहीं माना. उन्होंने कहा कि यह तर्क भी ठीक नहीं है.

Loading Ad...

2 जून को जारी की जाएगी NEET PG 2025 एग्जाम सिटी स्लिप

NEET PG 2025 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जाएगी. यह सिटी स्लिप आपको किसी वेबसाइट पर नहीं मिलेगी, बल्कि नेशनल आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBE) इसे सीधे आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजेगा. इसलिए, अपने ईमेल को 2 जून को चेक करना न भूलें. आप अपने ईमेल से ही इस सिटी स्लिप को डाउनलोड कर पाएंगे.

Loading Ad...

कब जारी करेंगे एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. आपके एडमिट कार्ड, परीक्षा करवाने वाले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर मिलेंगे. आप अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. एक बात का खास ध्यान रखें, बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर में अंदर जाने नहीं दिया जाएगा. इसलिए, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें.

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच के द्वारा लिए गए इस फैसले से लाखों मेडिकल उम्मीदवारों को राहत मिलेगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...