Advertisement

Loading Ad...

Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana: अब सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिल रही है इतनी राशि, जानें क्या है योजना?

Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana: सड़क हादसों की वजह से अब तक लाखों लोगो की जान जा चुकी है। इन हादसों में कई बार तो घायल व्यक्ति की जान ऑन द स्पॉट हो जाती है। तो कही इसमें कई लोगो की जान तो इलाज न मिलने पर चली जाती है।

Goggle
Loading Ad...

Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana: भारत में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। सड़क हादसों की वजह से अब तक लाखों लोगो की जान जा चुकी है। इन हादसों में कई बार तो घायल व्यक्ति की जान ऑन द स्पॉट हो जाती है। तो कही इसमें कई लोगो की जान तो इलाज न मिलने पर चली जाती है। वहीं आपने कई बार देखा होगा की फ़ोन पर लोग हादसों के दौरान फोटो , वीडियो बनाते है।  लेकिन घायल व्यक्ति की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। दरअसल लोग इस डर से मामले में नहीं पड़ते की उनको पुलिस के चक्कर लगाने पड़ेगे।इसी मामलें को देखते हुए राजस्थान सरकार ने एक नयी स्कीम लागू की है, जिसमे घायलों को मदद करने पर पैसे दिए जाएंगे।आइए जानते है क्या है ये स्कीम ......

क्या है मुख्यमंत्री आयुषमान जीवन रक्षा योजना (Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की है।  इस योजना का नाम मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना है।इस योजना के तहत राजस्थान में सड़क हादसों में घायलों को नजदीकी अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा योजना के तहत राशि दी जायेगी। 

इतनी दी जाएगी धनराशि (Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana)

इस योजना के तहत घायलों की मदद करने को प्रेरित करने के लिए इस प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया है।भजनलाल  सरकार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 10 ,000  तक की राशि दें रही है। वहीं इसके साथ उनको इनाम का पत्र देकर सम्मानित करेगी।  

Loading Ad...

घायलों की मदद करने वालो सभी लोगो में राशि बाट दी जाएंगी (Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana)

अगर घायल की मदद करने वाले एक से ज्याद लोग है तो उनमे ये राशि बाट दी जाएंगी। और इन सभी लोगो वीरता का पत्र भी दिया जाएगा। वही आपको बता दें, घायल के मदद करने के 5 दिनों के भीतर ही इस राशि को उन व्यक्तियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा जिन लोगो ने घायलों की मदद की है। वही स्पीड पोस्ट के द्वारा ही आपको वो पत्र भी भेजा जाएगा। इसी के साथ ही इस पत्र को आप आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते है। 

Loading Ad...

इन लोगो को नहीं मिलेगा लाभ (Mukhymantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana)

राजस्थान सरकार ने घायलों की मदद करने वाले को 10 ,000  हजार तक की राशि दी तो जाती है लेकिन मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना में घायलों के परिजनों को इस योजना की राशि का पैसा नहीं मिलेगा।इस योजना के तहत घायलों को कोई भी लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ये है की सड़क पर दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद के लिए इस योजना का लाया गया है।  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...