Advertisement
Metro Ticket: मेट्रो के टिकट पर मिल रही है भारी छूट! जानें किन लोगों को मिलता है फायदा
Metro Ticket: अगर दिल्ली की बात करे तो दिल्ली में हर रोज लाखो लोग मेट्रो से सफर करते है। पीक ओवर में ये आकड़ा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोगो के मन में सवाल आता है की क्या भारतीय रेलवे की तरह मेट्रो में भी कुछ लोगो मेट्रो की टिकट में मिलती है छूट
Advertisement
Metro Ticket: भारत में कई सारे शहरों में मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे साधन माना जाता है। वही अगर दिल्ली की बात करे तो दिल्ली में हर रोज लाखो लोग मेट्रो से सफर करते है। पीक ओवर में ये आकड़ा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोगो के मन में सवाल आता है की क्या भारतीय रेलवे की तरह मेट्रो में भी कुछ लोगो मेट्रो की टिकट में मिलती है छूट? कई लोग इस बारे में पूरी सर्च भी करते है। आज हम आपको बताएंगे की मेट्रो की टिकट में मिलती है छूट या नहीं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार में ....
क्या मेट्रो के किराए में मिलती है छूट (Metro Ticket)
दरअसल मेट्रो के टिकट में महिला , बुजुर्ग , बच्चे किसी को भी किसी प्रकार की छूट नहीं है। अभी फिलहाल किसी वीआईपी के लिए भी मेट्रो में कोई प्रबंध नहीं है। हालांकि बच्चो में जो बच्चा तीन फिट की हाइट तक का होगा उसको दी जा रही है छूट। उन बच्चो को मुफ्त में सफर करने दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी के मेट्रो की टिकट की व्यवस्था है।वही सीट को लेकर बुजुर्गो और महिलाओ को दी जाती है सुविधा। लेकिन टिकट को लेकर अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है।
मेट्रो कर्मचारी को मिलता है ऑन ड्यूटी फ्री एक्सेस (Metro Ticket)
मेट्रो में वैसे तो किसी को भी किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलती है , लेकिन मेट्रो के कर्मचारी को आऊं ड्यूटी मेट्रो का फ्री एक्सेस दिया जाता है। हालांकि इसके लिए उन्हें कोई स्पेशल कार्ड नहीं दिया जाता। वही इस छूट को भी कर्मचारी तब तक ही इस्तेमाल कर सकते है जब तक वो ड्यूटी पर हो इसके बाद उनकी शिफ्ट खत्म होते ही ये फ्रेस एक्सेस नहीं दिया जाता है। अगर कोई कर्मचारी मेट्रो में आफ ड्यूटी है तो उसे भी मेट्रो की टिकट लेनी पड़ेगी। वही आपको बता दे, कुछ महीने पहले छात्रों को मुफ्त में यात्रा करने की बात उठी थी। लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।
Advertisement
इस ट्रिक से पा सकते है मेट्रो के किराए में छूट (Metro Ticket)
अगर आपको मेट्रो के किराये में छूट चाहिए तो आप मेट्रो का कार्ड इस्तेमाल कर सकते है। मेट्रो कार्ड पर आपको हर यात्रा पर फारे में 10 प्रतिशत की छूट मिलती है , इसके अलावा पीक ओवर के बाद ये छूट 20 प्रतिशत तक हो जाती है। दिल्ली मेट्रो को हर रविवार को यात्रा करने से 10 रूपये की छूट मिलती है। वही ये कार्ड आपको मेट्रो के कस्टमर काउंटर पर उपलब्ध मिलेगा। जिसके लिए आपको कुछ रकम अदा करनी होती है। फिर उसके बाद आपका मेट्रो कार्ड बन जाता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
मल्टीपल QR कॉर्ड भी करते है इस्तेमाल (Metro Ticket)
दिल्ली मेट्रो से जो लोग भी सफर करते है। उनके पास मेट्रो का स्मार्ट कार्ड नहीं होता है तो वो लोग QR कॉर्ड लेते है। वही QR टिकट को हम ऑनलाइन बुक करते है या फिर काउंटर से भी लिया जा सकता है। आप जितनी बार अपनी मेट्रो से यात्रा शुरू करते है उतनी बार आपको QR कॉर्ड लेना पड़ता है।वही अब मेट्रो ने अपने यात्रियों को एक और सुविध दी है। अब आपको बार बार QR कॉर्ड लेना नहीं पड़ेगा। क्योकि दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने मल्टीपल QR कॉर्ड जारी कर दिया है। दिल्ली सारथि यानी Momentum 2.0 के जरिए एक बार QR कॉर्ड खरीद कर उसी को बार बार इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी अब आप QR कॉर्ड को मेट्रो कार्ड की तरह उसको भी रिचार्ज कर पाएंगे। वही आपको बता दे, दिल्ली मेट्रो ने इस सुविधा को 12 सितंबर को ही जारी कर दिया है। इस लिंक से पाए मल्टीपल QR कॉर्ड की पूरी जानकारी