Advertisement
Metro Rules: भूलकर भी मेट्रो में न लें जाएं ये समान, वर्ना सीधे पहुंच जाएंगे जेल
Metro Rules: मेट्रो का किराया भी ज्यादा नहीं इसलिए सभी लोग इसको इस्तेमाल कर सकते है। पर क्या आप जानते है आप अगर मेट्रो से ट्रेवल कर रहे है तो आप किन चीजों को ले जा सकते है और किन चीजों को नहीं ले जा सकते।
Advertisement
Metro Rules: अगर आप दिल्ली में रहते है तो आपने कभी न कभी मेट्रो में तो सफर किया होगा।मेट्रो एक ऐसा साधन ने जिससे आपको दिल्ली शहर में जाम नहीं देखने को मिलेगा और तुरंत अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे। वहीं कॉलेज, दफत्तर जाने वाले लोग रोजाना ही मेट्रो से सफर करते है। मेट्रो का किराया भी ज्यादा नहीं इसलिए सभी लोग इसको इस्तेमाल कर सकते है। पर क्या आप जानते है आप अगर मेट्रो से ट्रेवल कर रहे है तो आप किन चीजों को ले जा सकते है और किन चीजों को नहीं ले जा सकते। दिल्ली मेट्रो ने इसको लेकर कुछ नियम बनाये है ,आइए जानते है ....
समान के वजन का नियम
आपको बता दे, अगर आप मेट्रो में यात्रा कर रहे है तो ये जानना आपको जरुरी है की आप अपने साथ कितना समान ले जा सकते है। वहीं दिल्ली के मेट्रो के मुताबिक, अपने साथ यात्री 25 किलो तक सामान ले जा सकता है। ये बात ध्यान रखे की केवल एक बैग का वजन ही 25 किलो होना चाहिए।
जानवर पक्षियों को लेकर क्या है इसके नियम
अगर आपके घर में पालतू जानवर है और आप सोच रहे है उसको मेट्रो से ले जाने की तो इस बात का रखे ध्यान , अगर आपके पास बिल्ली,कुत्ता,खरगोश आदि जानवर है तो आप उसके साथ मेट्रो में ट्रेवल नहीं कर सकते हैं।
Advertisement
शराब को ले जाना है निषेद्य
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे है तो यात्री अपने साथ सिर्फ 2 बॉटल ही मेट्रो में सील पैक्ड ले जा सकते है। हालांकि मेट्रो के अंदर या परिषर में शराब नहीं पी सकते। साथ ही शराब पीकर यात्रा नहीं कर सकते। अगर शराब पीकर यात्री यात्रा करता है तो उसको सजा के साथ जुर्माना भी लग सकता है।
Advertisement
इन चीजों पर भी पाबन्दी
- प्रतिबंधित और ख़तनारक केमिकल
- विस्फोटक, पेट्रोलियम उत्पाद
- नकली वास्तु जैसे - चाकू , तलवार ,खंजर आदि
- स्क्रूड्रिवेर, रिंच , प्लेयर या कोई अन्य उपकरण जिसकी लम्बाई 7 इंच या उससे अधिक हो ,ऐसे किसी भी समान को ले जाना है पाबंद।
रील्स बनाना है सख्त मना
वहीं अगर आप रील्स के शौकीन है ,तो ध्यान रखे की मेट्रो के अंदर ऐसा नहीं कर सकते है। नियम के तहत, मेट्रो में फोटोग्राफिक और वीडियो बनाना है बैन। लेकिन फिर भी आप करते है तो आप पर तगड़ा जुर्माना लगता है।
यह भी पढ़ें
होगा तगड़ा जुर्माना
अगर आप मेट्रो में बैन की हुई चीजों को ले जाते है या करते है तो ऐसे व्यक्ति पर 5 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है और 4 साल की कैद हो सकती है।