Advertisement
Loading Ad...
Marriage Certificate: शादी के कई साल बाद भी घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट, जानें कैसे?
भारत में शादी के लिए मैरिज सर्टिफिकेट का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है क्योंकि यह एक कानूनी दस्तावेज होता है जिसके होने पर शादी को कानूनी तौर पर वैलिड माना जाता है।
Advertisement
Loading Ad...
Marriage Certificate Process: भारत में शादी के लिए मैरिज सर्टिफिकेट का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है, क्योंकि यह एक कानूनी दस्तावेज होता है, जिसके होने पर शादी को कानूनी तौर पर वैलिड माना जाता है। यह दस्तावेज शादी की तारीख, समय, जगह और दोनों पक्षों के नामों को सर्टिफाइड करता है। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते है।
- शादी को वैलिड मानना, मैरिज सर्टिफिकेट एक कानूनी दस्तावेज होता है, जो शादी को वैलिड होने के लिए वेरीफाई करता है। यह दस्तावेज यह सर्टिफाइड करता है कि शादी कानूनी तौर पर मान्य है।
- विरासत के अधिकारों को सुरक्षित करना, मैरिज सर्टिफिकेट पति या पत्नी को एक-दूसरे की संपत्ति में विरासत के अधिकार की सुविधा देता है।
- मैरिज सर्टिफिकेट पति या पत्नी को एक-दूसरे के साथ विदेश यात्रा करने में मदद करता है। इसके आधार पर ही किसी पत्नी का पति के साथ पासपोर्ट बन सकता है।
- सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ, मैरिज सर्टिफिकेट पति या पत्नी को एक-दूसरे के सामाजिक सुरक्षा के साथ साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
- अपने राज्य के विवाह पंजीकरण पोर्टल पर जाएं।
- एक नया अकाउंट बनाएं और लॉग इन करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी भरें, जिसमें शादी की तारीख, स्थान, दोनों पक्षों के नाम, पिता/माता के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल शामिल होता हैं।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान प्रमाण जैसे जरूरत के दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- ऑनलाइन ही मैरिज सर्टिफिकेट के लिए पेमेंट कर सकते हैं।
- इसके बाद आपका आवेदन संशोधित किया जाएगा और कुछ दिनों के भीतर आपको ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट अपलोड कर दिया जाएगा।
- यह एक सुविधाजनक और समय बचत करने वाला तरीका होता है।
- आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।
- आप किसी भी समय ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण विवरण देख सकते हैं।
- प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया तेज होती है।
- ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए, अपने राज्य के विवाह पंजीकरण पोर्टल से संपर्क करें।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...