Advertisement

Loading Ad...

बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन! सरकार की इस शानदार योजना का कैसे उठाएं लाभ? जानें आवेदन का तरीका

लखपति दीदी योजना में महिलाओं को जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है. जिसके बाद उन्हें 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है, वो भी बिना ब्याज का. यह लोन सरकार Self Help Groups के माध्यम से उपलब्ध कराती है. महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग दी जाती है. सरकार का लक्ष्‍य है की वो 3 करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़े और स्‍वरोजगार के लिए प्रोत्‍साहित करे.

Loading Ad...

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है. छोटे कारोबारियों, उद्यमियों और जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ ही सरकार का फोकस महिला सशक्तिकरण पर रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2023 में महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की थी. 

क्या है इस योजना का लक्ष्य?

इस योजना का लक्ष्य है की महिलाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने में मदद मिले. महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता दी जाती है. इसमें उन्हें बिना ब्‍याज के 5 लाख रुपये (Free Interest Loan) तक का लोन दिया जाता है. सरकार द्वारा बनाई गई कुछ शर्तों को पूरा कर आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 

लखपति दीदी योजना में महिलाओं को जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है जिसके बाद उन्हें 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है वो भी बिना ब्याज का. यह लोन सरकार Self Help Groups के माध्यम से उपलब्ध कराती है. महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग दी जाती है. सरकार का लक्ष्‍य है की वो 3 करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़े और स्‍वरोजगार के लिए प्रोत्‍साहित करे. 

Loading Ad...

किसे मिल सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को इन शर्तों का ध्यान रखना होगा. सबसे पहले, अगर कोई महिला इस योजना के तहत आवेदन करती है तो उसे ध्यान रखना होगा की उसके परिवार का कोई भी सदस्‍य सरकारी नौकरी में न हो. इसके अलावा वही महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम है. आवेदन करने वाली महिला का संबंध किसी Self Help Group से होना चाहिए. 18 वर्ष से कम आयु की महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती. 

Loading Ad...

कैसे करें अप्लाई?

इस योजना के लिए अप्लाई करने से पहले महिला को किसी Self Help Group से जुड़ना होगा जिसके बाद उन्हें एक business plan तैयार करना होगा. Business plan तैयार करने के बाद वो SHG उस योजना को सरकार के पास भेजेगी. सरकारी अधिकारी इस योजना की समीक्षा करेंगे जिसके बाद अगर स्वीकृति मिलती है तो महिला को बिना ब्याज का लोन मिल जाएगा. 

आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज 

लखपति दीदी योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपके पास ये ज़रूरी दस्तावेज होने चाहिए - आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, स्वयं सहायता समूह की सदस्यता प्रमाण. 

Loading Ad...

लखपति दीदी योजना से कई महिलाओं के सपनों को पंख मिल रहे हैं. इसीलिए इस तरह की सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी जुटाएं और उनका लाभ उठाएं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...