Advertisement
Ladli Behna Yojana: इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपये, जानें किन किन महिलाओं को मिलेगा इस क़िस्त का लाभ
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये दिए जाते है।
Advertisement
Ladli Behna Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाए चलाती है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार अपने अपने राज्यों की नागरिकों के लिए अलग अलग योजनाएं लाती है। मध्य प्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये दिए जाते है। महिलाओं को सक्शत बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत की है। वहीं आपको बता दे, इस विशेष स्कीम में सरकार ने योजना की राशि बढाकर 1000 हजार की बजाय 1250 रूपये हर महीने कर दी है। लेकिन सिर्फ अगस्त के महीने में इस योजना की राशि 1500 रूपये तय की गई है।आइए जानते है किसे मिलेंगे इस राशि लाभ....
अगस्त के महीने में मिलेगा 1250 के बजाय 1500 रूपये में
हर महीने मध्य प्रदेश की सरकार महिलाओं को क़िस्त का लाभ देती है। जब मध्य प्रदेश की सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी तब इसकी राशि 1000 रूपये थी। लेकिन नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजन में 250 रूपये की बढ़ोतरी करते हुए इस योजना में मिलने वाली रकम को 1250 रूपये कर दिया है। लेकिन अगस्त के महीने में इस योजना की राशि 1250 की बजाय 1500 रूपये मिलेगी। भाई बहन का त्यौहार रक्षा बंधन के लिए महिलाओं को 250 का तोहफा दे रही है सरकार।
इस दिन जारी होगी क़िस्त
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। वहीं कुछ किस्ते 10 तारीख से पहलें भी दे दी जाती है। अगस्त में दी जानें वाली क़िस्त बहुत ही ज्यादा ख़ास है। क्योकि इस महीने महिलाओं की राशि को बढाकर दी जाएगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस योजना में सिलिंडर भी दिया जाएगा
वहीं इस योजना में जहा महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत आर्थिक रूप से लाभ दिया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए इस योजना के तहत कुछ ख़ास भी किया है।मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत लाभ लेने वाली महिलाओं को 450 रूपये में गैस सिलिंडर दिया जाता है।