Advertisement

Loading Ad...

Jharkhand Government Schemes: इस राज्य की सरकार खाते में दे रही 12,000 , जल्द ऐसे करें आवेदन

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश की महिलाओं को प्रत्येक महीने 1,000 दे रही। यह राशि "मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना" के अंतर्गत दी जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन शुरू हो चुके हैं।

Loading Ad...

केंद्र की मोदी सरकार और कई राज्यों की सरकार आम जनता के हित के लिए सैकड़ो योजनाएं चला रही हैं। इनमें बड़े बुजुर्गों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं शामिल है। सरकार महिलाओं और युवाओं पर खास ध्यान दे रही है। मोदी सरकार महिलाओं को खासतौर से सशक्त बना रही है। इनमें कई राज्यों की सरकार महिलाओं को प्रत्येक महीने हजारों रुपए आर्थिक मदद के रूप में दे रही है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना" के अंतर्गत 1250 रुपए प्रत्येक महीने हर महिलाओं को मिल रही हैं। 

वहीं महाराष्ट्र सरकार भी इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के करीब 80 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रत्येक महीने दे रही है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने पहली किश्त के रूप में 3000 रुपए ट्रांसफर किए हैं। इन सभी योजनाओं के बाद अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत की है। तो चलिए आपको बताते हैं कि झारखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए किस योजना की शुरुआत की है, योजना के अंतर्गत कितने रुपए मिलेंगे, साथ ही आवेदन की क्या कुछ प्रक्रिया है। 

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को दे रही 12,000 रुपए 

Loading Ad...

आपको बता दें कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए " मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना" की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 और साल में कुल 12,000 रुपए मिलेंगे। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है। गरीबी में अपना जीवन यापन कर रही महिलाओं को इससे काफी राहत मिलेगी। यह अमाउंट लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। 

Loading Ad...

किस उम्र तक की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन 

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Loading Ad...

किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ 

"मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना" खास तौर से गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है।इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं। प्रदेश की करीब 40 से 50 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या है पात्रता 

Loading Ad...

1-इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको मूल रूप से झारखंड का निवासी होना जरूरी है। इसके लिए आपको अपना मूल निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

2-इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाएं अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं।

3-इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके  पास हरा,पीला,नारंगी और गुलाबी रंग का राशन कार्ड होना चाहिए। 

Loading Ad...

4-अगर किसी महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या इनकम टैक्स भरता है। तो वह महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती। 

आवेदन के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंटस लगेंगे 

"मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना" का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर और बैंक पासबुक की आवश्यकता है। 

Loading Ad...

कहां से कैसे करें आवेदन 

1-योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले  www.mmmsy.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा। 

2- यहां आवेदन पत्र डाउनलोड करें। उसके बाद "मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना" से जुड़ा लिंक ओपन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आप आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

Loading Ad...

3-आवेदन पत्र को डाउनलोड करने के बाद सरकार द्वारा मांगी सारी जानकारी सही तरीके से भरें। 

4-आवेदन में मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स की  फोटो अपलोड करें।

5-आवेदन किए हुए पत्र को जरूरी डॉक्यूमेंटस के साथ अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में जमा कर दें।

Loading Ad...

6-आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी। जिसे आप अपने पास  सुरक्षित रखें।

7- यह सारा प्रोसेस पूरा होने के बाद अब आपके खाते में सरकार द्वारा अगली किश्त से पैसा आना शुरू हो जाएगा।

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...