Advertisement

Loading Ad...

IRCTC, UTS, Rail Madad... अब सब कुछ मिलेगा RailOne ऐप में, एक क्लिक में होगा हर समस्या का समाधान

RailOne App Facility: अब आपको अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने और हर एक का पासवर्ड याद रखने की ज़रूरत नहीं. RailOne ऐप में रेलवे से जुड़ी सभी ज़रूरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी, वो भी बेहद आसान और यूज़र फ्रेंडली तरीके से.

Source: rail App
Loading Ad...

RailOne App: रेल यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को और आसान, तेज़ और सुविधाजनक बनाने के लिए एक बिल्कुल नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है RailOne. अब आपको अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने और हर एक का पासवर्ड याद रखने की ज़रूरत नहीं. RailOne ऐप में रेलवे से जुड़ी सभी ज़रूरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी, वो भी बेहद आसान और यूज़र फ्रेंडली तरीके से.

RailOne क्या है और क्यों ज़रूरी है?

अभी तक रेलवे की अलग-अलग ज़रूरतों के लिए यात्रियों को कई ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था, जैसे:

Loading Ad...
  • टिकट बुक करने के लिए IRCTC Rail Connect
  • जनरल टिकट (बिना रिजर्वेशन वाले) के लिए UTSonMobile
  • शिकायत या फीडबैक देने के लिए Rail Madad
  • खाना ऑर्डर करने के लिए eCatering Food on Track
  • ट्रेन का लाइव स्टेटस जानने के लिए NTES
  • इन सभी ऐप्स को अलग-अलग डाउनलोड करना, चलाना और हर एक के लिए पासवर्ड याद रखना यात्रियों के लिए किसी झंझट से कम नहीं था.
  • अब RailOne इन सबका एक हल लेकर आया है. यह एक ऑल-इन-वन ऐप है, जिसमें ये सभी सर्विस एक ही जगह मिलती हैं.

क्या-क्या कर सकते हैं RailOne ऐप से?

Loading Ad...

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे यात्रियों को हर वो सुविधा मिलती है जो उन्हें ट्रेन यात्रा के दौरान चाहिए होती है. जैसे:

  • आरक्षित टिकट बुकिंग (IRCTC के ज़रिए)
  • बिना आरक्षण (जनरल) टिकट बुकिंग (UTS के ज़रिए)
  • प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
  • PNR स्टेटस चेक करना
  • ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग और कोच पोजिशन देखना
  • शिकायत दर्ज करना या फीडबैक देना (Rail Madad)
  • खाने का ऑर्डर देना (eCatering)
  • यात्रा के बाद फीडबैक देना
  • यानि अब आपको हर सर्विस के लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं. RailOne से ही सब कुछ हो जाएगा.

एक ही लॉगिन से सब कुछ

Loading Ad...
  • अब यात्रियों को हर ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
  • RailOne में सिर्फ एक बार लॉगिन करें, और फिर बाकी सभी सर्विस का आसानी से इस्तेमाल करें.
  • खास बात ये है कि अगर आप पहले से ही IRCTC Rail Connect या UTSonMobile ऐप यूज़ कर रहे हैं, तो आप उसी पुराने लॉगिन से RailOne में भी साइन इन कर सकते हैं. नया अकाउंट बनाने की ज़रूरत नहीं.

रेलवे का ई-वॉलेट

  • RailOne ऐप में एक खास सुविधा दी गई है,  डिजिटल वॉलेट.
  • इस वॉलेट से आप टिकट बुकिंग या किसी और सेवा का भुगतान बहुत तेजी से कर सकते हैं.
  • इसमें mPIN या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस ID) सेफ्टी दी गई है.
  • बार-बार कार्ड या UPI डिटेल डालने की जरूरत नहीं.
  • फास्ट बुकिंग, खासकर Tatkal जैसी टाइम सेंसिटिव बुकिंग के लिए बहुत फायदेमंद.

रजिस्ट्रेशन करना हुआ और भी आसान

  • RailOne ऐप में नया अकाउंट बनाना भी अब पहले से आसान है.
  • सिर्फ अपना मोबाइल नंबर डालिए, OTP से वेरिफाइ कीजिए और लॉगिन कर लीजिए.
  • इतना आसान! और अगर आप सिर्फ जानकारी देखना चाहते हैं, तो गेस्ट लॉगिन की सुविधा भी उपलब्ध है.

Android और iOS 
चाहे आपके पास Android फोन हो या iPhone, आप RailOne ऐप को Google Play Store या Apple App Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.

Loading Ad...

IRCTC ऐप की दिक्कतें

पिछले कुछ महीनों में यात्रियों ने IRCTC ऐप को लेकर कई शिकायतें की थीं:

  • ऐप बार-बार क्रैश हो रहा था
  • Tatkal बुकिंग के समय सर्वर स्लो हो जाता था
  • टिकट बुकिंग में टाइम लगता था
  • यूज़र इंटरफेस थोड़ा पुराना लगने लगा था
  • इन सब दिक्कतों के चलते रेलवे पर यात्रियों का भरोसा डगमगाने लगा था.
  • अब RailOne से उम्मीद है कि ये सारी तकनीकी परेशानियां खत्म होंगी, और यात्रियों को मिलेगा एक भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल अनुभव.

क्यों ज़रूरी था RailOne?

Loading Ad...

रेल मंत्रालय का मानना है कि यात्रियों को "One India, One Railway App" की जरूरत थी, जो उन्हें एक जगह सारी जानकारी और सर्विस दे सके. RailOne सिर्फ एक ऐप नहीं है, यह एक संपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो यात्रियों का समय भी बचाएगा और मोबाइल फोन की मेमोरी भी.

रेल यात्रा अब हुई और भी स्मार्ट!

भारतीय रेलवे ने डिजिटल युग में एक बड़ा और जरूरी कदम उठाया है.
RailOne ऐप के ज़रिए अब रेल यात्रा पहले से कहीं ज़्यादा आसान, तेज़ और सुविधाजनक हो गई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...