Advertisement

Loading Ad...

Indian Railway: ट्रेन में किस तरह की टिकट बुकिंग करना होता है आराम ऑनलाइन या ऑफलाइन , आइए जानें

Indian Railway: अधिकतर लोग रिजर्वशन टिकट ही करवाते है क्योकि इसमें आपको प्रॉपर बैठने की सीट मिल जाती है। रेलवे ने दो तरह के रिजर्वेशन के विकल्प दे रखे है एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन।

Pexels
Loading Ad...

Indian Railway: भारत में ट्रेन से सफर करना बहुत ही सुविधाजनक माना जाता है। ट्रेन से सफर करने से आपके पैसों की भी बचत होती है। यही वजह है ज्यादा लोग ट्रेन से सफर करते है। ट्रेन में लोग कई तरह से यात्रा करते है कोई जर्नल में टिकट लेकर यात्रा करता है तो कोई रिजर्वशन टिकट में यात्रा करता है। अधिकतर लोग रिजर्वशन टिकट ही करवाते है क्योकि इसमें आपको प्रॉपर बैठने की सीट मिल जाती है। रेलवे ने दो तरह के रिजर्वेशन के विकल्प दे रखे है एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन। आज के समय में सबसे ज्यादा लोग ऑनलाइन बैठे ही टिकट बुक करते है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जिनको फ़ोन ज्यादा चलाना नहीं आता इसलिए वो ऑफलाइन टिकट बुक करवाते है। आइये जानते है की कैसे टिकट बुक करवाना चाहिए ऑनलाइन या ऑफलाइन।  

ऑनलाइन में हो जाता है फटाफट काम 

आज के समय में अधिकतर लोग हर चीज़ ऑनलाइन ही काम करते है। चाहे वो कपड़े खरीदना हो या कुछ खाने की चीज़ मंगवाना या रेलवे की टिकट बुक करवाना। इसी तरह रेलवे ने भी अपने पैसेंजर को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी है। इसके लिए आप रेलवे की आधारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग कर सकते है।ऑनलाइन टिकेट में आपको सबसे पहले अपनी जानकारी , जहां जा रहे है वहा के स्टेशन का नाम, फिर डेबिट केडिट कार्ड से ऑनलाइन या यूपीआई के जरिए पेमेंट करना होगा।पेमेंट करने के तुरंत बाद आपको साइट पर आपके नाम की टिकट और सीट नंबर सब आ जाएगा। वहीं रेलवे की वेबसाइट के अलावा आप रेलवे के कांटेक्ट ऐप के जरिये भी आप टिकट बुकिंग कर सकते है। 

ऑफलाइन टिकट करवाने में लगता है समय 

अगर आप भारतीय रेलवे में टिकट बुक करवाते है तो बहुत समय लग जाता है। सबसे पहले सुबह उठकर टिकट काउंटर पर लाइन लगवाना पड़ेगा। क्योकि यहां लोग सुबह से टिकट के लिए खड़े रहते है। फिर इसके बाद काउंटर से रेलवे टिकट का फॉर्म लेना होता है। फॉर्म में अपनी सारी जानकारी भर कर रेलवे की बुकिंग काउंटर पर जमा करना होगा और उसी समय पेमेंट भी करना होगा।  तब जाकर आपकी टिकट बुकिंग हो पाती है।  लिहाजा इसको देखते हुए ऑनलाइन टिकट ज्यादा फायदेमंद है।  

Loading Ad...

ऑनलाइन में मिलते है कई फायदे 

कई बार ऐसा होता है हमें ट्रेन की टिकेट को कैंसिल करवाना होता है।ऑनलाइन में आराम से आप घर बैठें इसको कैंसिल करवा सकते है। और आपके खाते में रिफंड में भी कोई दिक्कत नहीं होती।वहीं ऑफलाइन की बात करें तो आपको टिकट बुकिंग काउंटर पर जाना होगा फिर वह फॉर्म भर कर साथ ही बैंक डिटेल दे कर रिफंड का इंतजार करना होगा। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...