Advertisement

Loading Ad...

Indian Railway: रेलवे ने सफर के दौरान बनाए मिडल बर्थ के लिए जरुरी कुछ नियम,जानिए

Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मिडिल बर्थ के लिए कई नियम बनाए है। लेकिन आधे से ज्यादा यात्रियों को इनकी जानकारी न होने की वजह से बहुत समस्या झेलनी पड़ती है।

Pexels
Loading Ad...

Indian Railway: रेलवे आम जनता के लिए एकमात्र सहारा है। बचपन से लेकर अब तक हम ट्रेन में सफर करते आ रहे है। अपने शहर से दूसरे शहर जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प ट्रेन ही होता है।  ये सुरक्षिक और आरामदायक भी है।हालांकि कभी कभी ट्रेन का सफर भी दुखदायी बन जाता है। ऐसा इसलिए की हम रेलवे के नियमों से अनजान रहते है। वही यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मिडिल बर्थ के लिए कई नियम बनाए है। लेकिन आधे से ज्यादा यात्रियों को  इनकी जानकारी न होने की वजह से बहुत समस्या झेलनी पड़ती है।  ट्रेन के स्लीपर थर्ड ऐसी कोच और सेकंड ऐसी कोच में लोअर, अपर और मिडिल बर्थ होते है।  जिनके लिए नए नियम तय किए गए है। आइये जाने क्या है नियम.....

सिर्फ इतने देर के लिए ही खोल सकते मिडिल बर्थ (Indian Railway)

वही , आपको बता दे रेलवे में सफर के दौरान यात्रियों को कुछ नियमों का पालन करना होता है। रेलवे में स्लीपर और थर्ड ऐसी और सेकंड ऐसी में लोअर, मिडल और अपर बर्थ होती है। जिसमे रेलवे ने मिडल बर्थ सीट के लिए कुछ नियम बनाए गए है।  इस सीट को सिर्फ उसी समय के दौरान खोला जा सकता है , न उससे पहले न उससे बाद में ,जो समय है उसी के हिसाब से आपको मिडिल बर्थ सीट खोलना होगा। भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक रात 10  बजे से सुबह 6  बजे तक ही आप मिडिल बर्थ खोल सकते है।रेलवे बर्थ के नियम के तहत ही आप इस सीट का इस्तेमाल कर सकते है। अगर मिडिल बर्थ वाला यात्री समय से पहले ही अपनी मिडिल सीट खोलने लगे तो आप उनको मना कर सकते है।अगर फिर भी वो यात्री नहीं मानता तो आप उसकी शिकायत टीटीई से कर सकते है। 

इस दौरान टीटीई नहीं कर सकते टिकट चेक (Indian Railway)

रेलवे में यात्रियों की सुविधा के लिए पूरा ध्यान दिया जाता है। रात को यात्रा करने वाली यात्री को दिक्कत न हो इसलिए रेलवे ने टिकट चेकिंग के दौरान कुछ नियम बनाए है।  वही इस नियम के मुताबिक रत 10  बजे से सुबह 6  बजे तक कोई भी टीटीई टिकट चेक नहीं कर सकता। वही, आपको बता दे , ये नियम सिर्फ उन यात्री के लिए है जो सुबह से यात्रा कर रहे हो। ये  नियम उन यात्रियों लिए नहीं है जो रात 10 बजे के बाद ट्रेन से सफर कर रहे हो उनको अपनी टिकट चेक करनी ही होगी।  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...