Advertisement

Loading Ad...

UPI, आधार और बैंकिंग से लेकर LPG की कीमत तक, 1 जून से बदलने जा रहे ये नियम आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

जून 2025 आपके बजट, निवेश और डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़े कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है. इन बदलावों की समय रहते जानकारी और सही तैयारी से आप फालतू खर्च और असुविधा से बच सकते हैं

Google
Loading Ad...

Rule Change From 1 June: जून का महीना सिर्फ गर्मी ही नहीं लाता, बल्कि कई तरह के नियमों में बदलाव भी लेकर आता है, जिनका सीधा असर आपकी जेब, निवेश और रोजमर्रा की सेवाओं पर पड़ता है. 1 जून 2025 से बैंकिंग, गैस सिलेंडर, पीएफ, आधार, UPI और म्यूचुअल फंड्स जैसी सेवाओं से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों की जानकारी समय रहते होना जरूरी है ताकि आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग और जरूरी कामों को सही समय पर पूरा कर सकें. आइए जानते हैं ऐसे 10 बड़े बदलाव जो 1 जून से लागू हो सकते हैं:

1. EPFO 3.0 लॉन्च – पीएफ से पैसे निकालना होगा और आसान

1 जून से EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) अपने नए वर्जन EPFO 3.0 को लॉन्च कर रहा है. इस बदलाव के बाद PF निकालना, KYC अपडेट करना और क्लेम करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.नई सुविधा के तहत EPFO कार्ड ATM कार्ड की तरह काम करेगा, जिससे यूजर अपनी पीएफ रकम से सीधे ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. इससे कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी, खासकर जब उन्हें पैसे की तुरंत ज़रूरत हो.

2. एफडी और लोन की ब्याज दरों में बदलाव संभव

रिजर्व बैंक की संभावित रेपो रेट में कटौती के कारण जून से बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और लोन की ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है.
उदाहरण के तौर पर, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पहले ही 5 साल की एफडी पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है.इसका असर उन निवेशकों पर पड़ेगा जो लंबे समय के लिए फिक्स्ड रिटर्न की तलाश में हैं. साथ ही होम लोन और पर्सनल लोन की EMI पर भी फर्क पड़ सकता है.

Loading Ad...

3. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और चार्ज में बदलाव

1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नए नियम लागू करेंगे.अब रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट तय की जा सकती है, साथ ही ऑटो-डेबिट फेल होने पर पेनल्टी भी लग सकती है.इसके अलावा पेट्रोल, बिजली और पानी जैसे यूटिलिटी बिल्स का पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करने पर एक्स्ट्रा चार्ज या कैशबैक नियमों में बदलाव हो सकते हैं.

Loading Ad...

4. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें रिवाइज होती हैं. 1 जून को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव संभव है.पिछले महीने (मई 2025) में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹14.5 से ₹17 तक की कटौती की गई थी.
इस बार कीमत बढ़ेगी या घटेगी, इसका असर किचन बजट पर सीधे पड़ेगा. ऐसे में आपको सिलेंडर बुकिंग से पहले नए रेट्स जरूर चेक करने चाहिए.

5. ATM से पैसे निकालना हो सकता है महंगा

जून से ATM फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है.अभी आमतौर पर हर महीने 3 से 5 ट्रांजैक्शन फ्री होते हैं, इसके बाद ₹21 तक चार्ज लगता है.अगर नया नियम लागू हुआ, तो यह चार्ज और बढ़ सकता है, जिससे बार-बार कैश निकालने वालों को अधिक भुगतान करना पड़ेगा.

Loading Ad...

6. म्यूचुअल फंड निवेश का नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया नियम लागू किया है.1 जून से निवेश करने वालों के लिए ऑफलाइन ऑर्डर का कट-ऑफ टाइम 3 बजे (3 PM) और ऑनलाइन ऑर्डर के लिए 7 बजे (7 PM) होगा.इस समय के बाद किए गए निवेश ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे, जिससे NAV में फर्क आ सकता है.म्यूचुअल फंड निवेशकों को अब समय का अधिक ध्यान रखना पड़ेगा.

7. आधार अपडेट कराने की फ्री सुविधा की डेडलाइन

UIDAI ने आधार कार्ड की फ्री अपडेट सेवा की आखिरी तारीख 14 जून 2025 तय की है. इसके बाद अगर आप ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपडेट करते हैं, तो ₹25 और सेंटर पर जाकर करते हैं तो ₹50 देना होगा.यदि आपने अभी तक अपने पते, नाम या पहचान से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं कराई है, तो यह काम जल्द कर लें.

8. UPI पेमेंट में अब दिखेगा सिर्फ असली रिसीवर का नाम

NPCI ने एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब UPI पेमेंट करते समय केवल "Ultimate Beneficiary" यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखाई देगा.QR कोड से जुड़े फर्जी या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे.इस बदलाव का उद्देश्य फ्रॉड ट्रांजैक्शन रोकना है। सभी UPI ऐप्स को यह सुविधा 30 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से लागू करनी है.

Loading Ad...

9. जून में बैंक रहेंगे 12 दिन बंद

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार जून 2025 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.इनमें संडे, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं, साथ ही बकरीद जैसे त्योहारों पर भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.अगर आपको बैंक से जुड़े कोई ज़रूरी काम करने हैं तो पहले से प्लान करना जरूरी है.

10. बिल पेमेंट्स पर अतिरिक्त शुल्क संभव

कुछ बैंकों ने संकेत दिया है कि क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी, मोबाइल रिचार्ज जैसे यूटिलिटी बिल्स का भुगतान करने पर अतिरिक्त चार्ज लगाया जा सकता है.साथ ही कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट्स की शर्तों में भी बदलाव किए जा सकते हैं.यदि आप रेगुलर क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो नए टर्म्स और कंडीशंस ज़रूर चेक करें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...