Advertisement

Loading Ad...

Gaon Ki Beti Yojana: सिर्फ गांव की बेटी को मिलता है इस योजना की राशि का लाभ, जाने कैसे करें अप्लाई

Gaon Ki Beti Yojana: ये योजना गांव में रहने वाली बेटियां जो 12 वी के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने के लिए बनाई गयी है। इस योजना के तहत 12 वी में प्रथम आने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Pexels
Loading Ad...

Gaon Ki Beti Yojana: सरकार बेटियों के हित में कई तरह की योजनाएं चलाती है। उसके जन्म से लेकर पढाई तक की बहुत सारी स्कीम्स है।इन सारी योजनाओं ने बेटियों के जिंदगी में बड़े बदलाव लाए है। इन सारी योजनाओं में गांव की बेटी योजना भी शामिल है। ये योजना गांव में रहने वाली बेटियां जो 12  वी  के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने के लिए बनाई गयी है। इस योजना के तहत 12  वी में प्रथम आने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।  इस योजना के लिए सरकार द्वारा हर साल निर्धारित समय पर आवेदक बुलाये जाते है। जहा लड़कियां इस योजना का आवेदन कर लाभ पा सकते है।आइये जाने .....

क्या है गांव की बेटी योजना (Gaon Ki Beti Yojana)

गांव की बेटी योजना के तहत मध्य प्रदेश के गांव में रहने वाली 12 वी पास उत्तीर्ण लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने वाली बेटियों को सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 की राशि दी जाती है। वही मेडिकल और इंजीनरिंग करने वाली लड़कियों को हर महीने 500  रूपये की राशि मिलती है। आपको बता दें ,इस योजना की राशि साल में 10  महीने ही दी जाती है।छात्राओं को इस योजना का लाभ पूरे ग्रेजुएशन के दौरान मिलता  है। 

क्या है गांव की बेटी योजना की शर्ते  (Gaon Ki Beti Yojana)

  1. गांव में रहकर गांव के स्कूल में पढाई होनी चाहिए।
  2. 12 वी में कम से कम 60 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण हो।
  3. निजी स्कूल या युनिवेर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही हो।

किसे मिलेगा गांव की बेटी योजना का लाभ (Gaon Ki Beti Yojana)

  1. गांव की बेटी योजना का लाभ सभी वर्गों की बेटी को दिया जाता है।
  2. ये स्कालरशिप है , ऐसे में लड़किया कई और योजना का भी लाभ ले सकती है। 

कैसे करें गांव की बेटी योजना का आवेदन (Gaon Ki Beti Yojana)

  1. सबसे पहले छात्रव्रती के पोर्टल पर आवेदन करें। 
  2. फिर संबंधित महाविद्यालय द्वारा मंजूरी दी जाती है।
  3. मंजूरी के बाद छात्रा के बैंक खातों में राशि जमा कर दी जाती है।
  4. योजना की ज्यादा जानकारी के लिए इनकी ऑफिसियल वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें 

Loading Ad...

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...