Advertisement
बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकते है वोट, जानें कैसे
Delhi VidhanSabha Election: चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरुरी है। इसके बिना आपको वोट डालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है , हालांकि अगर आपका वोट आईडी खो गया है या फिर आपने वोटर कार्ड नहीं बनवाया है तो भी आप दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं।
Advertisement
Delhi VidhanSabha Election: दिल्ली विधानसभ चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए चुनाव आयोग की और से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं , जो शाम 6 बजे तक रहेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरुरी है।
इसके बिना आपको वोट डालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है , हालांकि अगर आपका वोट आईडी खो गया है या फिर आपने वोटर कार्ड नहीं बनवाया है तो भी आप दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स का होना बहुत जरुरी है। आज हम आपको उन डॉक्युमेंट्स के बारे में बताएंगे , आइये जानते है इस खबर को विस्तार से .....
वोटर लिस्ट में नाम होना है बेहद जरुरी
जरुरी डाक्यूमेंट्स के बारे में जानने से पहले यह जान लेना जरुरी है कि किसी भी चुनाव में वोट डालने से पहले आपका वोटर लिस्ट में नाम होना है बेहद जरुरी। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है और आपका नाम वोट लिस्ट में नहीं है तो आप वोट नहीं डाल सकते हैं।हालांकि, आपका नाम वोटर लिस्ट में हैं और आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया हैं या मिल नहीं रहा हैं तो भी आप वोट डाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ डाक्यूमेंट्स होना बेहद जरुरी हैं।
Advertisement
चुनाव आयोग ने बताया इन डॉक्यूमेंट्स से भी डाल सकते हैं वोट
चुनाव आयोग के मुताबिक ,अगर आपके पास वोट आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन आप रजिस्टर्ड वोटर हैं तो आपको वोट डालने का अधिकार हैं , वही चुनाव आयोग ने इसके लिए 12 डाक्यूमेंट्स के बारे में बताया गया है , जिसमें से किसी एक के भी होने पर आपको वोट डालने दिया जाएगा।
Advertisement
आधार कार्ड
पैन कार्ड
Advertisement
सर्विस आईडी कार्ड
पोस्ट ऑफिस या बैंक की पासबुक
ड्राइविंग लाइसेंस
Advertisement
पासपोर्ट
पेंशन कार्ड
इन तरीको से भी कर पोलिंग सकते है पता
आप चाहे तो वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी अपना पोलिंग बूथ पता कर सकते है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर Voter Helpline ऐप डाउनलोड करना होगा।इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें नया अकाउंट बनाना होगा। फिर इसमें लॉगिन करके आपको Search in Electroal Roll के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और आपकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें
इसके बाद ऐप में आपको पोलिंग बूथ की जानकारी दिख जाएगी। इसके आलावा आप चाहे तो भारतीय निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। तो साथ ही आप अपने क्षेत्र के बीएलओ को कॉल करके या उससे मिलकर के भी या पता कर सकते है।