Advertisement

Loading Ad...

Compensation On Death Due To Landslide: पहाड़ो में लैंड स्लाइड की वजह से हुई मौत तो ऐसे मिलेगा मुआवजा, जानें तरीका

Compensation On Death Due To Landslide: इस जैसे हादसा के बाद बहुत से लोगो को ये तक पता नहीं होता की लैंड स्लाइड की वजह से किसी की मौत हो जाती है तो उसको सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाता है।

Goggle
Loading Ad...

Compensation On Death Due To Landslide: केरल के वायनाड में  बीते मंगलवार को भूस्खलन यानी लैंड स्लाइड के चलते कई लोगो ने अपनी जान गवाई है। बहुत तेज़ बारिश के बाद  देर रात भूस्खलन की वजह से बहुत से लोग सोते सोते बह गए। इस भयंकर आपदा के चलते 150 से ज्यादा लोगो ने जान गवाई है। वही इस जैसे हादसा के बाद बहुत से लोगो को ये तक पता नहीं होता की लैंड स्लाइड की वजह से किसी की मौत हो जाती है तो उसको सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाता है।आइए आपको बताते है किन लोगो को और कैसे मिलता है इस योजना का लाभ..... 

पीएम राहत कोष से मिलते है इतने पैसे

अगर किसी आपदा से किसी की मौत हो जाती है जैसे प्राकृतिक आपदा या फिर किसी दंगे में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो केंद्र सरकार की तरफ से राहत कोष द्वारा तुरंत मदद दी जाती है।साल 1948 में  प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री ने राहत कोष की शुरुआत की थी।वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी भी इस राहत कोष के जरिए अलग अलग मौके पर देश के नागरिकों को आर्थिक सहायता दी जाती है।वही केरल के वायनाड में हुए लैंड स्लाइड में अब तक कई लोग घायल हो चुके और कई लोगो की मौत हो गयी है। लोगो को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम रिलीफ फंड से जिसकी मौत हुई है उनके परिजनों को 2 लाख वही जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है उनको 50 हजार तक की राशि मिलेगी। 

राज्य सरकार भी देती है अलग से पैसे 

वही केंद्र सरकार ने राहत कोष से लोगो की मदद की तो राज्य सरकार भी अपने राज्य के नागरिकों को मुआवजा देती है।  अलग अलग राज्यों में ये राशि अलग होती है।वही अगर उत्तर प्रदेश मे मौत होती है तो उनको 4 लाख की आर्थिक लाभ मिलती है।वही जो लोग मध्य प्रदेश में आपदा के शिकार होते है तो राज्य सरकार आपको 4 लाख रुपये का मुआवजा देती है।  वही आपको बता दे ,केरल में हुआ आपदा में अभी तक किसी सरकार ने मुआवजा देने का कोई ऐलान नहीं किया है।  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...