×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लोन की है सख़्त जरूरत, लेकिन क्रेडिट स्कोर ख़राब? तो अब ना लें टेंशन, इन तरीकों से बिना CBIL के मिलेगा इंस्टेंट लोन

आज के समय में वित्तीय जरूरतें अचानक सामने आ सकती हैं, और कई बार कम या खराब क्रेडिट स्कोर के कारण लोन लेना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप क्रेडिट स्कोर के बिना भी इंस्टेंट लोन प्राप्त कर सकते हैं.

Author
17 Apr 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:01 AM )
लोन की  है सख़्त जरूरत, लेकिन क्रेडिट स्कोर ख़राब? तो अब ना लें टेंशन, इन तरीकों से बिना CBIL के मिलेगा इंस्टेंट लोन
Advertisement

बढ़ती महंगाई के दौर में आम लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है. दैनिक खर्चे से इतर अगर किसी को ज्यादा या मोटा पैसे की जरूरत होती है तो उसे लोन का सहारा लेना पड़ता है. पहले के समय में विनिमय पद्धति द्वारा पैसों का लेन-देन, लोन और व्यापार किया जाता था लेकिन बैंकों के आने के बाद ये प्रक्रिया बंद हो गई. लेकिन आज भी कर्ज के लिए बैंक, महाजन और लोन एप्स का ही सहारा रह गया है. बैंक से लोन लेना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है, ऐसे में दूसरा उपाय बचता है क्रेडिट कार्ड और लोन ऐप्स का. यहां एक पेंच है कि आपका क्रेडिट स्कोर या सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए. इसके बिना आपके लिए लोन तो क्या क्रेडिट कार्ड भी लेना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बिना क्रेडिट स्कोर के बिना इंस्टेंट लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं. 


क्रेडिट स्कोर क्या है और यह लोन के लिए क्यों जरूरी है?


Advertisement

क्रेडिट स्कोर एक तीन अंकों की संख्या है (आमतौर पर 300 से 900 के बीच), जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय लेन-देन में प्रदर्शन को दर्शाता है. यानी कि आज के दौर में कैरेक्टर की तरह आपका सिविल स्कोर भी बढ़िया होना चाहिए. यह बैंकों और वित्तीय संस्थानों को यह तय करने में मदद करता है कि आपको लोन देना चाहिए या नहीं. आपके सिविल के अच्छे होने का एक ही तरीका है कि आप लोन लें तो समय से चुकाएं, क्रेडिट कार्ड का बिल समय से पहले या ड्यू डेट से पहले भरें. वहीं इसके खराब होने के कई तरीके या कारण हो सकते हैं, जैसे कि इंटरेस्ट नहीं भरना, लोन नहीं चुका पाना, बिना पैसे भरे क्रेडिट कार्ड को फेंक देना या बंद कर देना. हालांकि अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है या क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो भी लोन लेने के कुछ विकल्प मौजूद हैं.


क्रेडिट स्कोर के बिना इंस्टेंट लोन कैसे मिल सकता है?

ऐसी धारणा है कि बिना CIBIL स्कोर के इंस्टेंट लोन लेना मुमकिन नहीं है. हालांकि, ऐसे कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस हैं, जो बिना क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को भी लोन मुहैया करा देते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिनका उपयोग कर आप लोन प्राप्त कर सकते हैं. नीचे कुछ आसान तरीके दिए गए हैं, जिनके जरिए आप बिना क्रेडिट स्कोर के लोन प्राप्त कर सकते हैं:


1. ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें

कई डिजिटल लेंडिंग ऐप्स और वेबसाइट्स हैं, जो क्रेडिट स्कोर के बिना छोटे और त्वरित लोन प्रदान करते हैं. ये प्लेटफॉर्म आपकी आय, रोजगार स्थिति, और बैंक स्टेटमेंट जैसे वैकल्पिक डेटा का उपयोग करके लोन स्वीकृति देते हैं.  

Advertisement

MoneyTap: क्रेडिट लाइन प्रदान करता है, जो जरूरत पड़ने पर लोन में बदल सकता है.  

KreditBee: छोटे पर्सनल लोन के लिए लोकप्रिय.  

CASHe: आधार और पैन कार्ड के साथ तुरंत लोन.


कैसे करें आवेदन?  

- ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर रजिस्टर करें.  

Advertisement

- आधार, पैन, और बैंक डिटेल्स अपलोड करें.  

- आय का प्रमाण (सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट) जमा करें.  

- लोन राशि और अवधि चुनें.


2. गोल्ड लोन का विकल्प चुनें

अगर आपके पास सोना है, तो गोल्ड लोन एक शानदार विकल्प है. इसमें क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं होती, क्योंकि लोन आपके सोने के मूल्य पर आधारित होता है. इसके कई लाभ हैं जैसे कि तुरंत लोन स्वीकृति, कम ब्याज दरें और दस्तावेज का नो झंझट. मुथूट फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, या स्थानीय बैंक जैसे लेंडर्स से आप ये लोन ले सकते हैं.

Advertisement


3. सहकारी समितियों या NBFC से संपर्क करें

कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) और सहकारी समितियां क्रेडिट स्कोर के बिना लोन देती हैं. ये संस्थान आपकी आय, रोजगार, और अन्य दस्तावेजों पर ध्यान देते हैं, जैसे कि बजाज फाइनेंस, लेंडिंगकार्ट.


4. पीयर-टू-पीयर (P2P) लेंडिंग

P2P लेंडिंग प्लेटफॉर्म व्यक्तिगत निवेशकों से आपको जोड़ते हैं, जो लोन देने के लिए तैयार होते हैं. यहां क्रेडिट स्कोर की बजाय आपकी आय और विश्वसनीयता पर ध्यान दिया जाता है. इसके कुछ लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हैं: Faircent, LenDenClub.


Advertisement

क्रेडिट स्कोर के बिना लोन लेते समय ध्यान देने योग्य बातें

- ब्याज दरें देख लें: बिना क्रेडिट स्कोर के लोन की ब्याज दरें अधिक हो सकती हैं. सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें.  

- हिडेन चार्ज से बचें: प्रोसेसिंग फीस, लेट पेमेंट चार्ज आदि की जानकारी लें. क्योंकि इसी के जरिए आप से मोटा मुनाफा निकाला जा सकता है.  

- केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म चुनें: RBI द्वारा रजिस्टर्ड या NBFC से जुड़े ऐप्स का उपयोग करें.  

Advertisement

- लोन राशि सीमित रखें: केवल उतना लोन लें, जितना आप आसानी से चुका सकें.  

- दस्तावेज तैयार रखें: आधार, पैन, बैंक स्टेटमेंट, और आय प्रमाण जैसे दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं.


अपना क्रेडिट स्कोर कैसे सुधारें?

हालांकि आप बिना क्रेडिट स्कोर के लोन ले सकते हैं, लेकिन भविष्य में बेहतर लोन विकल्पों के लिए क्रेडिट स्कोर सुधारना जरूरी है. आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपना क्रेडिट स्कोर सुधार सकते हैं।

Advertisement

- समय पर बिल और EMI भुगतान करें.  

- क्रेडिट कार्ड का उपयोग सीमित रखें.  

- नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट (CIBIL) चेक करें.  

Advertisement

- अनावश्यक लोन आवेदनों से बचें.


क्रेडिट स्कोर के बिना इंस्टेंट लोन प्राप्त करना अब मुश्किल नहीं है. ऑनलाइन लेंडिंग ऐप्स, गोल्ड लोन, NBFC, और P2P प्लेटफॉर्म जैसे विकल्पों के साथ आप आसानी से अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकते हैं. हालांकि, लोन लेने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से जांच लें और अपनी चुकाने की क्षमता का आकलन करें. अगर आप भविष्य में बेहतर लोन विकल्प चाहते हैं, तो अपने क्रेडिट स्कोर को सुधारने पर भी ध्यान दें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें