Advertisement

Loading Ad...

LPG चिंता के बीच राहत! दिल्ली में PNG कनेक्शन पर इतने रुपये की छूट दे रही IGL, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा?

PNG Connection Offer: PNG का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती. गैस डायरेक्ट पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है और जितना इस्तेमाल करेंगे उसी हिसाब से बिल बनता है. इसी वजह से कई सारे परिवार अब इसे ज्यादा सुविधाजनक और सेफ्टी का विकल्प मान रहे हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

PNG connections in Delhi: देश के कई शहरों में इन दिनों खाना बनाने वाली गैस यानी LPG को लेकर लोगों के मन में थोड़ी टेंशन देखने को मिल रही है. कहीं सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है तो कहीं कीमतों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे माहौल में अब लोग धीरे -धीरे एक दूसरे ऑप्शन की और ध्यान देने लगे हैं, और वह पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG हैं.  खासकर दिल्ली - एनसीआर जैसे बड़े शहरों में PNG कनेक्शन की मांग पहले के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रही हैं. PNG का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती. गैस डायरेक्ट पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है और जितना इस्तेमाल करेंगे उसी हिसाब से बिल बनता है. इसी वजह से कई सारे परिवार अब इसे ज्यादा सुविधाजनक और सेफ्टी का विकल्प मान रहे हैं. सरकार और गैस सप्लाई करने वाली कंपनियां भी लोगों को इसी दिशा में प्रोत्साहित कर रही हैं, ताकि LPG सिलेंडरों पर पड़ने वाला दबाव कम किया जा सके.

PNG कनेक्शन लेने पर मिल रही है 500 रुपये की छूट

दिल्ली में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी Indraprastha Gas Limited ने कंज्यूमर को आकर्षित करने के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है. इस ऑफर के तहत जो भी लोग नया PNG कनेक्शन लेते हैं या पहले से लिया हुआ कनेक्शन फिर से चालू करवाते हैं, उन्हें पहले बिल में 500 रुपये की छूट दी जाएगी.
यह छूट केवल एक बार दी जाएगी, लेकिन इसका फायदा घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यावसायिक उपभोक्ता भी उठा सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इस तरह की योजनाओं का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन की ओर बढ़ाना है. साथ ही इससे LPG सिलेंडर की मांग को भी संतुलित करने में मदद मिलेगी.

Loading Ad...

गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए अलर्ट! इस काम को नहीं किया तो रुक सकती है डिलीवरी, सरकार ने जारी किया नया निर्देश

Loading Ad...

31 मार्च 2026 तक मिलेगा इस ऑफर का फायदा

कंपनी के मुताबिक यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है. जो भी लोग 31 मार्च 2026 तक PNG कनेक्शन लेते हैं या अपना पुराना कनेक्शन चालू करवाते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है. यानी अगर कोई उपभोक्ता इस तारीख से पहले आवेदन कर देता है और कनेक्शन प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो उसके पहले बिल में 500 रुपये की छूट जोड़ दी जाएगी.
इस तरह यह ऑफर उन लोगों के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है, जो काफी समय से PNG कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे थे लेकिन अब तक फैसला नहीं कर पाए थे.

Loading Ad...

दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ रही है PNG की मांग

हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है. पहले जहां रोजाना करीब 700 से 800 आवेदन आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 1200 से 1500 तक पहुंच गई है.
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, गैस सिलेंडर को लेकर चल रही चर्चाओं के बाद लोगों ने पाइपलाइन गैस को ज्यादा भरोसेमंद ऑप्शन के रूप में देखना शुरू कर दिया है. इसी वजह से कंपनी के कॉल सेंटर पर भी नए कनेक्शन से जुड़ी पूछताछ पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है.

कैसे लिया जा सकता है नया PNG कनेक्शन

Loading Ad...

अगर कोई व्यक्ति PNG कनेक्शन लेना चाहता है तो इसके लिए प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है. कंज्यूमर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर कंपनी के मोबाइल ऐप और कॉल सेंटर के जरिए भी जानकारी लेकर आवेदन जमा कर सकते हैं.
आवेदन मिलने के बाद कंपनी की तकनीकी टीम संबंधित घर या दुकान का निरीक्षण करती है. इसमें यह देखा जाता है कि पाइपलाइन किस रास्ते से लाई जा सकती है और सुरक्षा के लिहाज से कौन-सी जगह सही रहेगी. सभी जरूरी दस्तावेज पूरे होने के बाद पाइपलाइन बिछाने और मीटर लगाने का काम किया जाता है, जिसके बाद कंज्यूमर PNG गैस का इस्तेमाल शुरू कर सकते है.

क्यों बन रहा है PNG एक बेहतर ऑप्शन 

PNG को आज के समय में साफ और सुरक्षित ईंधन माना जाता है. इसमें सिलेंडर उठाने-रखने की जरूरत नहीं पड़ती और गैस खत्म होने की परेशानी भी नहीं होती. वहीं, इसके अलावा इसका बिल भी इस्तेमाल के अनुसार आता है, जिससे कई परिवारों को खर्च कम करने में भी मदद मिलती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...