Advertisement

Loading Ad...

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा है गलत इस्तेमाल, ऐसे करें चुटकियों में पता

Aadhaar Card: अगर किसी गलत हाथो में आधार कार्ड चला जाता है तो ये आपके लिए परेशानी की बात हो सकती है।ऐसे में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो हर जगह लिंक रहता है।

Goggle
Loading Ad...

Aadhaar Card: आधार एक बेहद जरुरी दस्तावेज में से एक माना जाता है। इसमें आपके पहचान और एड्रेस जैसी जानकारी होती है। इसलिए हमेशा इसे संभाल कर रखना चाहिए। लेकिन कुछ लोगो से आधार कार्ड खो जाता है।अगर किसी गलत हाथो में आधार कार्ड चला जाता है तो ये आपके लिए परेशानी की बात हो सकती है।ऐसे में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो हर जगह लिंक रहता है। और ऐसे में अगर आपका ये आधार कार्ड का किसी ने गलत इस्तेमाल कर लिया तो आप ही फसेंगे। ऐसे में फ्रॉड के मामले और भी बढ़ जाते है। ऐसे में आपको अगर पता लगाना है की आपका आधार कार्ड कहा हो रहा है गलत इस्तेमाल , आइए जाने कैसे करे चेक

चेक करने का ये है तरीका ( Aadhaar Card)

  1. सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. वेबसाइट पर जाते ही आपको आधार सर्विस के ठीक नीचे Aadhaar  Authentication  History  का ऑप्शन मिलेगा , जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  3. फिर यहा पर आपको आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर कर सेंड OTP  पर क्लिक करना होगा। 
  4. फिर जैसे ही आपको OTP आएगा उस नंबर को एंटर कर सबमिट कर दे।
  5. फिर वेरीफाई OTP  पर क्लिक करते आपके सामने 6 महीने की आधार हिस्ट्री आ जाएगी।

ऐसे करे गलत इस्तेमाल होने पर शिकायत (Aadhaar Card)

अगर कोई आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करता है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसलिए आप help @uidaigovin पर ईमेल करके शिकायत कर सकते है। फिर इसके बाद आप टोल फ्री पर फ़ोन 1947 पर करके कंप्लेंट कर सकते है। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद एक्शन लिया जाएगा।

व्यक्ति के मौत के बाद करे ये काम (Aadhaar Card)

अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो आप उसका आधार कार्ड UIDAI  की वेबसाइट पर जाकर उस उस व्यक्ति का आधार कार्ड लॉक कर सकते है। इससे डेथ इंसान का आधार कार्ड का नंबर कही गलत जगह नहीं इस्तेमाल होता है।      

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...