Advertisement

Loading Ad...

Aadhaar Card Alert: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे लगाएं पता

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं, कि आपका आधार कार्ड कब और कहां इस्‍तेमाल किया गया।

Loading Ad...

Aadhar Card Alert: आज के समय में आपके किसी भी काम को करवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत जरूर पड़ती है।हर भारतीय नागरिक के लिए ये बहुत जरूरी दस्‍तावेज है।लेकिन जरूरी दस्‍तावेज के जरिए आपके कई काम बनते हैं, तो बिगड़ भी सकते हैं, अगर ये गलत हाथों में पड़ जाए। लेकिन आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं, कि आपका आधार कार्ड कब और कहां इस्‍तेमाल किया गया। अगर कार्ड का कहीं भी गलत इस्‍तेमाल होगा, तो वो भी आपके सामने आ जाएगा।

ऐसे लगाएं पता
  1. सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट  जाएं और यहां Aadhaar Services के नीचे की तरफ Aadhaar Authentication History के ऑप्‍शन पर जाकर क्लिक करें।
  2. यहां आप अपना आधार नंबर और Security कोड डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।इसके बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे सबमिट कर दें।
  3. इसके बाद आपको ऑथेंटिकेशन टाइप और डेट रेंज और OTP समेत मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होगी और वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपके सामने छह महीने की लिस्‍ट सामने आ जाएगी। इससे आपको पता चल जाएगा कि पिछले छह महीने में आपका आधार कहां-कहां इस्‍तेमाल किया गया है।
  5. एक बार में सिर्फ छह महीने की ही डीटेल्‍स देखी जा सकती है, इसलिए समय-समय पर आप इसको चेक करते रहें और गलत इस्‍तेमाल के बारे में पता चलते ही शिकायत करें।
कहां करें शिकायत
  1. अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का किसी ने दुरुपयोग किया है, तो आप 1947 टोलफ्री नंबर डायल करके शिकायत कर सकते हैं 
  2. इसके अलावा आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।इसके लिए आपको  पर मेल करना होगा।
  3. वहीं पर कॉन्‍टैक्‍ट एंड सपोर्ट के ऑप्‍शन पर जाकर Grievance Redressal Mechanism में  File Complaint ऑप्‍शन पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...