Advertisement

Loading Ad...

जब किसानों के धरने में 'मटरू' लंगूर बना मुख्य अतिथि, DM साहिबा ने जमकर की मस्ती, Video हुआ Viral

कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त माहौल खुशनुमा हो गया जब भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे. जैसे ही जिले की जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों की फरियाद सुनने उनके बीच पहुँचीं, वहां अचानक एक लंगूर आ धमका. जिसके साथ डीएम साहिबा ने जमकर मस्ती की.

Loading Ad...

अक्सर धरना-प्रदर्शनों में तीखी नोकझोंक और नारेबाजी देखने को मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया.  यहाँ किसानों की समस्या सुनने पहुँचीं जिलाधिकारी (DM) का सामना एक 'नन्हे प्रदर्शनकारी' से हो गया.  यह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक लंगूर था, जिसने न सिर्फ डीएम की कुर्सी के पास कब्जा जमाया, बल्कि अधिकारी के साथ जमकर लुका-छिपी भी खेली.

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं के बीच आ धमका लंगूर

कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त माहौल खुशनुमा हो गया जब भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे. जैसे ही जिले की जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों की फरियाद सुनने उनके बीच पहुँचीं, वहां अचानक एक लंगूर आ धमका. 

Loading Ad...

डीएम साहिबा ने लंगूर संग की जमकर मस्ती

Loading Ad...

हैरानी की बात यह रही कि लंगूर डरा नहीं, बल्कि सीधे डीएम साहिबा के पास जाकर बैठ गया. स्थानीय लोग इसे प्यार से 'मटरू' बुलाते हैं. मटरू ने न केवल डीएम के साथ वक्त बिताया, बल्कि डीएम ने भी अपनी फाइलें छोड़ इस बेजुबान के साथ खूब मस्ती की. 

डीएम ने करीब 5 मिनट तक लंगूर से बातें की

Loading Ad...

पशु प्रेम की मिसाल डीएम अस्मिता लाल ने करीब 5 मिनट तक लंगूर से बातें की और उसके साथ खेलती नजर आईं.जहां किसान गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने आए थे, वहीं मटरू की मौजूदगी ने कलेक्ट्रेट के भारी माहौल को हल्का कर दिया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये प्यारा सा वीडियो 

यह भी पढ़ें

बता दें कि डीएम अस्मिता लाल अपने पशु प्रेम के लिए जानी जाती हैं; उन्होंने पहले भी बेजुबान जानवरों के लिए रैन बसेरे और कृत्रिम घोंसले बनवाए हैं. बागपत की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग डीएम साहिबा के इस सरल और सौम्य व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं. यह नजारा बताता है कि अगर अधिकारी संवेदनशील हो, तो प्रदर्शन के बीच भी मानवता की सुंदर तस्वीरें निकलकर आती हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...