Advertisement
"रुपए नहीं देंगे, जो करते बने कर लीजिए" वर्दीधारी इंस्पेक्टर की धमकी का वीडियो वायरल
मिर्जापुर में शुक्रवार को एक स्थानीय चश्मे की दुकान पर तैनात थ्री स्टार वर्दीधारी इंस्पेक्टर पहुंचे थे. दुकानदार के अनुसार, उन्होंने अपना चश्मा ठीक कराया और उसमें नया शीशा डलवाया, जिसका कुल बिल ₹800 बना.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक वर्दीधारी पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दुकानदार को खुलेआम धमकी देते हुए कहते हैं – "रुपए नहीं देंगे, जो करते बने कर लीजिए."
यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी बाजार की है, जहां शुक्रवार को एक स्थानीय चश्मे की दुकान पर तैनात थ्री स्टार वर्दीधारी इंस्पेक्टर पहुंचे थे. दुकानदार के अनुसार, उन्होंने अपना चश्मा ठीक कराया और उसमें नया शीशा डलवाया, जिसका कुल बिल ₹800 बना.
जब दुकानदार ने विनम्रता से भुगतान के लिए कहा, तो इंस्पेक्टर साहब का जवाब न केवल असभ्य था, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग की भी झलक दे गया. दुकानदार ने बताया – "मैंने सिर्फ इतना कहा कि सर, तमीज से बात करिए. इस पर उन्होंने रौब के साथ जवाब दिया – पैसा नहीं देंगे, जो करते बने कर लो. और बिना पैसे दिए दुकान से निकल गए."
Advertisement
इस पूरी घटना का वीडियो अब लोगों के मोबाइल और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंस्पेक्टर साहब की धमकी और व्यवहार को साफ़ तौर पर देखा और सुना जा सकता है.
Advertisement
क्या वर्दी ही कानून है?
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि वर्दी का मतलब जनता पर रौब जमाना नहीं, बल्कि उनकी सेवा करना है. सवाल उठता है – क्या कानून के रक्षक खुद ही कानून तोड़ने लगे हैं?
Advertisement
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें
दुकानदार समेत स्थानीय लोगों ने इस मामले में प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है. अगर वर्दीधारी ही नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे?