Advertisement
मां ने ठुकराया तो खिलौने को अपनाया… जिस ‘पंच’ के दर्द पर रोई पूरी दुनिया, अब बदल गई उस बंदर की जिंदगी
जापान के जू में रहने वाला पंच दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. Social Media पर हर किसी के फीड में पंच की फीड सबको इमोशनल कर रही है. प्यारे खिलौने के साथ नई दुनिया बसाने वाला पंच कौन है और क्या है उसकी इमोशनल स्टोरी.
Advertisement
Story of Japan Punch: दुनिया की सारी दौलत एक तरफ और मां एक तरफ, लेकिन जापान के पंच को उसकी मां ने ही दुत्कार दिया. जिसके बाद उसने एक खिलौने को ही अपनी पूरी दुनिया बना लिया. सोशल मीडिया पर हर किसी की फीड में एक नन्हें बंदर का वीडियो जरूर आया होगा. ये बंदर है पंच.
जापान के जू में रहने वाला पंच इन दिनों दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पंच अपने साथ हमेशा एक खिलौने को लेकर इधर से उधर घूमता नजर आएगा. वह कभी उस खिलौने से लिपट जाता है तो कभी प्यार से छूता है, तो कभी उसके साथ खेलने लगता है. पंच की रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उसकी कहानी लोगों ने खूब सुनी. अब आपको ये जानकर खुशी होगी कि पंच की जिंदगी अब बदल गई है. पंच को एक नई मां मिल गई है.
क्या है वायरल मंकी पंच की कहानी?
Advertisement
एक छोटा सा बच्चा, सिर्फ 6-7 महीने का, उसकी मां ने जन्म के तुरंत बाद उसे छोड़ दिया. मां के छोड़ने के बाद साथियों ने भी मुंह मोड़ लिया. पंच का एक वीडियो भी सामने आया था. जिसमें एक बड़ा बंदर उसे धक्के मारकर जमीन पर गिरा देता है. कुछ दूरी पर जाकर वह एक ऑरेंज कलर के सॉफ्ट टॉय से चिपक जाता है. ये सॉफ्ट टॉय ही जापान के इस वायरल बेबी बंदर 'पंच-कुन' की मां और दोस्त दोनों बन गए.
Advertisement
पंच कुन और उसके दोस्त को देखने के लिए जापान के इचिकावा सिटी जू में भारी भीड़ उमड़ रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग पंच कुन के रील वीडियोज खूब शेयर कर रहे हैं.
जू वालों ने दिया था पंच को खिलौना
Advertisement
मां के छोड़ने के बाद बिल्कुल अकेला हो गया था. वह उदास रहने लगा, खाना भी छोड़ दिया. जू वालों ने संभालने की कोशिश की लेकिन असली प्यार तो मां का होता है ना? जब पंच को अकेलापन घेर रहा था तब जू वालों ने एक तरकीब निकाली. उन्होंने एक बड़ा सा टॉय दिया. जिसे पंच शायद अपनी मां मान बैठा. वो उस खिलौने को अकेले में गले लगाता, उसे पकड़कर सोता. मानों इस भीड़ में उसे कोई अपना मिल गया हो.
पंच ने अन्य बंदरों संग दोस्ती करने की कोशिश की लेकिन हर किसी ने उसे ठुकरा दिया. Punch डर गया, रोया, भागा और अपने Teddy के पास जाकर छुप गया. अपनों से दूर हो जाने के बाद यह नन्हा बंदर एक ओरंगुटान यानी कि सॉफ्ट टॉय में अपनी शांति ढूंढ ली. वह इस खिलौने से इस कदर चिपका रहता है जैसे वही उसकी असली मां हो. किसे पता था कि जू वालों का दिया ये खिलौना उसकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बन जाएगा.
जन्म लेते ही मां ने छोड़ा
Advertisement
पंच का जन्म 26 जुलाई 2025 को हुआ था और उस समय इसका वजन सिर्फ 500 ग्राम था. जन्म देने के बाद मां ने पंच को छोड़ दिया. जू वालों ने पंच को संभाला, खिलाया, पिलाया और प्यार से उसका नाम पंच रख दिया.
पंच की अपने खिलौने से लिपटी हुई तस्वीरों और वीडियो ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया. जब उसे दूसरे बंदरों के साथ घुलने-मिलने के लिए भेजा गया, तो कई बार उसे वहां से दुत्कार दिया गया. कुछ बंदरों ने उसे मारने की कोशिश की. इससे लोग ख़ुद को कनेक्ट करने लगे. पंच अब सोशल मीडिया पर नया सेंसेशन बन गया है.
Advertisement
बेबी बंदर पंच और उसका खिलौना
पंच के वीडियो वायरल होने के बाद लोग पंच में अपना अकेलापन, अपना बचपन देखने लगे, उसकी मेंटल हेल्थ से खुदको कंपेयर करने लगे. जब अपने साथ छोड़ जाते हैं तो लोग अक्सर दूसरों में अपनी खुशी ढूंढते हैं, भीड़ में भी कुछ लोग हैं जो आपका सहारा बनते हैं और वहीं पंच के साथ हुआ.
यह भी पढ़ें- 10 महीने की बच्ची ने लौटाई 5 लोगों को जिंदगी, राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई, जानें कौन हैं आलिन शेरिन?
Advertisement
यह भी पढ़ें
कहानी में अब अपडेट ये है कि अब पंच को एक नई मां मिल गई है. जो पंच को पुकारती है दुलारती है. आज पंच की जिंदगी बदल गई है. अपने खिलौने के साथ उससे बात करने के लिए दूसरे बंदर भी हैं, प्यार के लिए एक मां भी है. जिस नन्हे बंदर ने अपनी शुरुआती जिंदगी अकेलेपन और तिरस्कार में बिताई, उसे अब परिवार मिल गया है. 'पंच' अब अपनी दुनिया में मगन हो गया है. लेकिन हां उसका खिलौना ओरंगुटान अभी भी पंच के साथ है. पंच की कहानी में अब सुखद मोड़ आ गया है. अब पंच अकेला नहीं है. पंच ने सॉफ्ट टॉय के साथ अपने जैसी दुनिया बना ली थी. जिसने इंसानों को बड़ी सीख दी.