Advertisement

Loading Ad...

दलदल में फंसे थे 2800 किलो वजन वाली कार के तीन पहिए...तभी हाथी आया और खिलौने की तरह खींच निकाला बाहर, VIDEO वायरल

केरल में पलक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के किनारे फंसी एक SUV, जिसका वजन करीब 2800 किलो है, उसे एक हाथी ने चुटकियों में सूंड से खींचकर बाहर निकाला. अब लोग हाथी की ताकत देख हैरान हैं.

Loading Ad...

हाथियों को स्तनपायी जानवरों में सबसे मजबूत माना जाता है. कहा जा सकता है कि एक हाथी 9,000 किलोग्राम तक का वजह उठा सकता है. इस हिसाब से उनका वजन 130 वयस्क मनुष्यों के अनुमानित वजन के बराबर होता है. इसी को साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नदी में फंसी टोयोटा फॉर्च्यूनर को हाथी ने सूंड से खींचकर निकाला, वायरल हुआ वीडियो
दरअसल केरल के पलक्कड़़ जिले के थिरुवेगप्पुरा गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग दंग रह गए हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी नदी में फंस गई थी, जिसे एक हाथी ने अपनी सूंड की ताकत से खिलौने की तरह बाहर निकाल लिया. अब इस घटना से लोग न सिर्फ हतप्रभ हैं बल्कि हाथी की ताकत और समझदारी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर नदी के किनारे फंस गई थी, जिसमें इसके तीन पहिए पानी में डूबे हुए थे. ड्राइवर कई कोशिशों के बावजूद कार को बाहर नहीं निकाल पाया. स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय लोगों और महावत ने एक अनोखा उपाय अपनाया. उन्होंने एक मजबूत रस्सी को कार के अगले हिस्से से बांधी और इसका दूसरा सिरा एक हाथी को दे दिया. इस हाथी का नाम बताया जा रहा है 'थिरुवेगप्पुरा शंकरनारायणन'.

Loading Ad...

हाथी के सामने खिलौने की तरह साबित हुई कार

Loading Ad...

हाथी ने रस्सी को सूंड और मुंह से पकड़ा और अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हुए कार को मिनटों में नदी से बाहर खींच लिया. यह कार, जिसका वजन 2,105 से 2,735 किलोग्राम तक हो सकता है, हाथी के लिए खिलौने की तरह साबित हुई. इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोग और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए. सोशल मीडिया वीडियो पर वायरल यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर सैद अलविकोया  (@saidkoya90) द्वारा पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा, "हाथी ने तो क्रेन की नौकरी छीन ली!" जबकि अन्य ने इसकी समझदारी और ताकत की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट किया, "इंसान कितना भी ताकतवर इंजन बना ले, भगवान के बनाए इंजन के सामने उसकी कोई औकात नहीं!"

हाथी की ताकत और समझदारी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

हाथी को भारतीय संस्कृति में हमेशा से ताकत, बुद्धि और वफादारी का प्रतीक माना गया है. कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि हाथी भले ही बड़ा दिखता हो, लेकिन यह काफी समझदार जानवर है और इंसानों की तरह भावुक भी होता है. इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हाथी न केवल शक्तिशाली होते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानों की मदद करने में भी सक्षम है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...