Advertisement

Loading Ad...

जिम कॉर्बेट में दिखा अब तक का सबसे विशालकाय बाघ, लोगों ने दिया 'हरक्यूलिस' नाम... देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

जिम कॉर्बेट के फाटो जोन में अब तक का सबसे विशाल बाघ दिखने का दावा किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है. इस बाघ का वजन करीब 300 किलोग्राम और लंबाई लगभग 7 फीट के आसपास है. जिस वजह से लोग इसे ‘हरक्यूलिस’ नाम दे रहे हैं.

Loading Ad...

नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के फाटो टूरिज्म जोन में एक विशालकाय टाइगर दिखने को मिला है. इस टाइगर का वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोग इस टाइगर को 'हरक्यूलिस' नाम दे रहे हैं. लोगों के हिसाब से टाइगर को फाटो जोन का सबसे बड़ा बाघ है. वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक अन्य टाइगर से मापन नहीं किया जाता, टाइगर को सबसे बड़ा मानना जल्दबाजी होगी. उन्होंने इतना जरूर कहा कि फाटो जोन में इतना बड़ा टाइगर पहले नहीं देखा गया है. 

'हरक्यूलिस' नाम से ट्रेंड कर रहा ये टाइगर


Loading Ad...

दरअसल ये टाइगर हाल ही में पर्यटकों को फाटो जोन की सफारी के दौरान दिखाई दिया. जिसे सैलानियों ने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे हरक्यूलिसनाम से जानने लगे. रामनगर तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्या ने कहा कि फाटो जोन में टाइगर को सबसे बड़ा मानना जल्दबाजी होगी. जब तक अन्य टाइगर्स से इसका मापन नहीं किया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने फाटो जोन में इतना बड़ा टाइगर पहले नहीं देखा. वहीं प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने कहा कि ये टाइगर वाकई विशाल है और फाटो जोन में पहली बार इतना बड़ा टाइगर देखा गया है.

Loading Ad...


बफर जोन में दिखाई देते हैं हैवी टाइगर

Loading Ad...


वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने बताया कि जिम कॉर्बेट ने जिस बैचलर ऑफ पवलगढ़ को मारा था, वो 9 फीट लंबा था और उसका वजन 300 किलो से ज्यादा था, यानी यह रिकॉर्ड पहले से मौजूद है. उन्होंने आगे कहा कि बफर जोन के टाइगर अक्सर ज्यादा हैवी दिखाई देते हैं,क्योंकि यहां शिकार की उपलब्धता ज्यादा होती है. वहीं कोर जोन के टाइगर को शिकार के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वे मस्कुलर कम वजनी होते हैं. दीप रजवार ने बताया कि उन्होंने सीताबनी का एक और विशाल टाइगर भी कैप्चर किया है, जोविराटके नाम से जाना जाता है और वह भी 9 फीट से ऊपर है, यानी भारत में बड़े टाइगरों की कोई कमी नहीं है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल टाइगर की लंबाई करीब 7 फीट और वजन लगभग 300 किलोग्राम होने का अनुमान जताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...