Advertisement

Loading Ad...

सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले भी बनी थीं मां, परिवार में खुशी का माहौल

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. वह अब छठी बार मां बनी हैं. डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं.

Sachin Meena/ Seema Haider (File Photo)
Loading Ad...

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई कानूनी विवाद नहीं, बल्कि उनके परिवार में आई नई खुशखबरी है. सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. इसके साथ ही वह छठी बार मां बनी हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत सामान्य बताई गई है.

घर पहुंचते ही जश्न का माहौल

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा स्थित घर पहुंच गईं. बेटे के जन्म की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है.

Loading Ad...

2023 से रबूपुरा में रह रही हैं सीमा

Loading Ad...

जानकारी देते चले कि सीमा साल 2023 से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं. इससे पहले वह अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान में रहती थीं. सीमा की शादी 2014 में गुलाम हैदर से हुई थी. साल 2019 में गुलाम हैदर कराची से दुबई चले गए थे. इसी दौरान सीमा की ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय नोएडा निवासी सचिन मीणा से बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई.

नेपाल में मुलाकात और भारत आने का दावा

Loading Ad...

बताया जाता है कि 10 मार्च 2023 को दोनों की मुलाकात नेपाल में हुई थी, जहां मंदिर में शादी करने का दावा किया गया. इसके बाद 13 मई 2023 को सीमा पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल पहुंचीं और वहां से बस के जरिए भारत आ गईं. रबूपुरा पहुंचने के बाद दोनों साथ रहने लगे. 3 जुलाई 2023 को पुलिस ने सीमा और सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया था. बाद में कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई. सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के समक्ष याचिका भी दायर की थी, जो चर्चा का विषय बनी रही.

परिवार में बढ़ा नया सदस्य

यह भी पढ़ें

सीमा 11 महीने पहले एक बेटी को भी जन्म दे चुकी हैं. पाकिस्तान में उनके चार बच्चे पहले से हैं, जबकि सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है. अब बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार और बड़ा हो गया है. सीमा हैदर की कहानी पहले भी सुर्खियों में रही है, लेकिन इस बार खबर परिवार की खुशियों से जुड़ी है. फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और परिवार नए मेहमान के स्वागत में व्यस्त है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...