Advertisement

Loading Ad...

‘वो तो नाच-गाकर भी कमा लेंगे’ CM योगी ने फिर ली सांसद रवि किशन की चुटकी, झेंप गए BJP सांसद, ठहाकों से गूंजा मंच

गोरखपुर में होली के एक कार्यक्रम में CM योगी और सांसद रवि किशन के बीच अलग ही बॉन्डिंग दिखी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाक-मजाक में रवि किशन पर फिर तंज कसा.

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन की चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते. खासकर एक मंच पर जब दोनों मौजूद हों. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ CM योगी आदित्यनाथ और रवि किशन दोनों गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां CM योगी का फिर मजाकिया अंदाज दिखा. मजाक-मजाक में उन्होंने रवि किशन पर ऐसा तंज कस दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 

गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौज ले ली. CM योगी कार्यक्रम में आए नेता-कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, अचानक मुस्कुराते हुए कहा, रवि किशन तो नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा? व्यापार होगा तभी आय होगी. CM योगी ने ऐसा कहा और मंच पर ठहाके गूंज उठे. 

वहीं, मंच पर गंभीरता से CM योगी को सुन रहे रवि किशन भी अचानक चौंक गए, उन्होंने पलटकर CM योगी को देखा और हंसने लगे. मंच पर तालियां बजने लगीं, मंच के नीचे मौजूद लोग भी ठहाके लगाते रहे. 

Loading Ad...

देखें Video 

Loading Ad...

दरअसल, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गोरखपुर के पांडेयहाता में सकरी गली के चौड़ीकरण का जिक्र कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘किसी को उजाड़ना नहीं है, उनके व्यापार को आगे बढ़ाना है, रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है लेकिन, कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे? जब आपकी समृद्धि होगी तब बाबा के पास भी कुछ आएगा. पहले यहीं से पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश का व्यापार संचालित होता था.’ 

‘कालीबाड़ी के बाबा’ से क्या था मतलब? 

Loading Ad...

CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में जिन कालीबाड़ी के बाबा का जिक्र किया वह कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास हैं. उन्होंने महंत रवींद्र दास और BJP सांसद रवि किशन के बीच खींचतान दूर होने की ओर इशारा किया. CM योगी ने कहा, ‘होली का त्योहार दो लोगों को मिलाने का त्योहार है. अगर आपके मन में कोई कड़वाहट है तो उसे भूलकर मित्र बन जाइए, देखिए सांसद रवि किशन और रवींद्र दास जी महाराज के बीच 36 का आंकड़ा था लेकिन आज वो साथ एक मंच पर बैठे हैं.’

रवि किशन ने की CM योगी की तारीफ 

इससे पहले रवि किशन ने CM योगी की भरे मंच पर तारीफ की थी. उन्होंने कहा, हमारे मुख्यमंत्री सिंगापुर और जापान दौरे से लौटे हैं उनके स्वागत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. हम डीजे वाले से कहेंगे कि 'रंग बरसे' गाना चलाइए. 

Loading Ad...

वैसे भले ही CM योगी ने रवि किशन को मजाक में नाच-गाना और काम की बात कही हो, लेकिन इसका सीधा संदेश ये था कि आत्मनिर्भरता और काम पर ही फोकस किया जाए.

यह भी पढ़ें- 'स्वदेशी की बात कर विदेशी घड़ी पहनते हैं...', CM योगी ने रवि किशन की ली चुटकी, बोले- कहने से नहीं अपनाने से होगा

यह भी पढ़ें

हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन के बीच हल्का-फुल्का मजाक देखने को मिला है. इससे पहले कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में CM योगी रवि किशन की एक्टिंग बैकग्राउंड या अन्य बातों पर चुटकी लेते दिखे हैं. यहां तक कि CM योगी रवि किशन को विदेशी घड़ी पहनने पर भी टोक चुके हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...