Advertisement

Loading Ad...

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी... भारत-पाक मैच से पहले ‘जन-गण-मन’ गाते दिखे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस, VIDEO VIRAL

India Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया. मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी फैंस भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाते नजर आ रहे हैं.

ScreenGrab
Loading Ad...

India Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के कोलंबो में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत की टीम पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर मैच की जोरदार चर्चा हो रही है. इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग पाकिस्तान को लेकर तमाम कॉमेंट कर रहे हैं. 

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो मैच से पहले दर्शकदीर्घा का है. जब मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान हो रहा था तब साफ देखा जा सकता है कि स्टेडियम में मौजूद कुछ पाकिस्तानी समर्थक भी ‘जन-गण-मन’ गाते नजर आ रहे हैं. कोलंबो के मैदान में अपनी टीम का समर्थन करने पहुंचे ये फैंस पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए. खास बात यह रही कि उस दौरान भारतीय दर्शक भी सम्मान में खड़े दिखाई दिए. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे खेल भावना की मिसाल बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा वीडियो 

Loading Ad...

यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं. क्लिप में साफ नजर आता है कि पाकिस्तानी जर्सी पहने कुछ दर्शक ऊंची आवाज में भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं. यह दृश्य मैच शुरू होने से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जब परंपरा के मुताबिक दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं. उसी दौरान ये फैंस पूरे जोश और सम्मान के साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस भी छिड़ गई है. कई यूजर्स इसे खेल भावना और आपसी सम्मान की मिसाल बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सुर्खियां बटोरने की कोशिश करार दे रहे हैं. हालांकि बड़ी संख्या में लोग इन फैंस की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि खेल का असली संदेश यही है कि मैदान में मुकाबला हो, लेकिन दिलों में सम्मान बना रहे.

Loading Ad...

भारत ने आसानी से पाकिस्तान को दी मात 

जानकारी देते चलें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ मैच पर पकड़ बनाए रखी. पहली पारी में ईशान किशन ने 77 रनों की दमदार पारी खेली, जिसने मुकाबले की दिशा तय कर दी. उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. बता दें कि मैच के दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी स्टेडियम में मौजूद थे. हालांकि टीम की हार लगभग तय होती देख कुछ दर्शक मुकाबला खत्म होने से पहले ही मैदान से बाहर निकलते दिखाई दिए.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, कोलंबो में खेला गया यह मुकाबला सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं रहा. एक तरफ भारत की शानदार जीत ने फैंस का उत्साह बढ़ाया, तो दूसरी ओर स्टेडियम में दिखी खेल भावना ने यह संदेश दिया कि क्रिकेट दिलों को जोड़ने की ताकत रखता है. यही वजह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बावजूद यह मैच लंबे समय तक याद किया जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...