Advertisement

Loading Ad...

जब विधायक पत्नी ने मुख्यमंत्री पति से मांग लिया काम का ब्यौरा, मेघालय विधानसभा में दिखा दिलचस्प नजारा, Video वायरल

मेहताब का सवाल सुन मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शर्मा गए, फिर अपनी मुस्कान को छुपाते हुए जवाब दिया. विधानसभा में ये मोमेंट Viral हो गया.

Loading Ad...

लोकसभा और विधानसभा अक्सर कई दिलचस्प नजारों का गवाह बनता है. ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा मेघालय की विधानसभा में दिखा. जब विधायक पत्नी ने अपने मुख्यमंत्री पति से सवाल पूछे और काम का ब्यौरा मांग लिया. 

मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) की विधायक मेहताब चांदी ए संगमा ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछे. यह मोमेंट इसलिए चर्चा में आ गया क्योंकि मेहताब CM कोनराड संगमा की पत्नी हैं. मेहताब ने कोनराड संगमा से वेटनरी मेडिकल फेसिलिटीज पर सवाल पूछे. जिसका Video भी वायरल हो रहा है. 

देखें Video 

Loading Ad...

विधायक मेहताब चांदी ए संगमा ने और कोनराड संगमा के बीच बेहद सुखद चर्चा हुई. मेहताब का सवाल सुन पति और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शर्मा गए, फिर अपनी मुस्कान को छुपाते हुए जवाब दिया. 

Loading Ad...

विधायक मेहताब चांदी ने साल 2022 में प्रस्तावित पशु चिकित्सा (वेटरनरी), मत्स्य पालन और डेयरी कॉलेजों की प्रगति पर जानकारी मांगी. उन्होंने मेघालय के पशु चिकित्सा केंद्रों में कर्मचारियों की भारी कमी पर भी चिंता जताई. मेहताब ने कहा, उनके क्षेत्र के लोग स्टाफ की कमी की वजह से परेशान हैं और इससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है. 

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने क्या जवाब दिया? 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने वेटनरी हॉस्पिटल को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा, मुझे सही-सही आंकड़ा तो नहीं पता और सही-सही लोकेशन भी नहीं पता, लेकिन निश्चिंत तौर पर राज्य में कई जगह ट्रेनिंग सेंटर हैं जो अलग-अलग जगह पर स्थित हैं. 

यह भी पढ़ें- ‘मंत्री जी के जवाब से संतुष्ट नहीं’ बीजेपी MLA मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में उठाए सवाल, सन्न रह गए स्वास्थ्य मंत्री

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि सरकार एक वेटरनरी कॉलेज, दो फिशरी कॉलेज और एक डेयरी कॉलेज बनाने की योजना पर काम कर रही है. प्रस्तावित वेटरनरी कॉलेज के लिए री-भोई जिले के किर्देमकुलाई में 800 एकड़ जमीन चुनी गई है. इस बड़े प्रोजेक्ट पर लगभग 334 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसमें 19 विभाग होंगे. उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि खाली पदों को भरने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बड़ी आबादी पशुपालन पर निर्भर है, इसलिए इन संस्थानों का बनना बहुत जरूरी है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...