Advertisement
'मुझे निकाह कबूल है कबूल है कबूल है...', करणी सेना के उपाध्यक्ष का सपा सांसद इकरा हसन पर विवादित वीडियो, कहा- ओवैसी मुझे जीजा कहकर बुलाएं
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर केराना से सांसद इकरा हसन के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की है.
Advertisement
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेन्द्र सिंह राणा द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सियासी हलकों में विवाद गहराता जा रहा है. राणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट और एक वीडियो के जरिए केराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियाँ कीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है.
योगेंद्र सिंह ने सांसद इकरा हसन पर की अभद्र टिप्पणी
राणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा: "केराना सांसद इकरा हसन अभी कुंवारी हैं, मैं भी देखने में उनसे कम खूबसूरत नहीं हूं. घर-मकान भी मेरा ठीक-ठाक है, जमीन-जायदाद की भी कोई कमी नहीं. मैंने अपनी पत्नी से भी पूछ लिया है. मुरादाबाद में कई मकान हैं, इकरा हसन चाहें तो मुझसे शादी कर सकती हैं. मैं अपने घर में नमाज पढ़ने की इजाजत भी दे दूंगा, लेकिन एक शर्त है. असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी मुझे जीजा कहकर बुलाएं. मुझे इकरा हसन से निकाह कबूल है, कबूल है, कबूल है."
Advertisement
इस बयान के साथ-साथ राणा ने एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें वह और अधिक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए इकरा हसन पर टिप्पणी करते नजर आए.
Advertisement
विरोध के बाद डिलीट किया गया पोस्ट और वीडियो
बवाल बढ़ता देख ठाकुर योगेन्द्र राणा ने अपना फेसबुक पोस्ट और वीडियो हटा लिया है. लेकिन तब तक उनके बयान के स्क्रीनशॉट्स और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे. कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने राणा की इस हरकत की कड़ी आलोचना की है और उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है.
Advertisement
इकरा हसन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार
फिलहाल सांसद इकरा हसन की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि वह इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ क्या कदम उठाएंगी. क्या वे कानूनी कार्रवाई करेंगी या सार्वजनिक बयान देंगी.
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
Advertisement
यह भी पढ़ें
सैकड़ों सोशल मीडिया यूज़र्स, पत्रकार, और महिला अधिकार संगठनों ने इस टिप्पणी की निंदा की है. ट्विटर और फेसबुक पर यूज़र्स इस घटना को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे है.