Advertisement

Loading Ad...

105 साल पुराना जंग लगा ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपए में बिका, कबाड़ में पड़ी मशीनरी कैसे बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

जालंधर के मार्केट में दशकों से कबाड़ में पड़ा ट्रैक्कर 1.25 करोड़ में बिका तो सोशल मीडिया से लेकर अखबारों में सुर्खियां बन गईं. लोग जानने को उत्सुक हैं आखिर जंग लगे इस ट्रैक्टर में ऐसी क्या खास बात है.

Loading Ad...

पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में 105 साल पुराना एक ट्रैक्टर करीब 1.25 करोड़ में बिका. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस ट्रैक्टर की चर्चा होने लगी. खास बात ये है कि ये ट्रैक्टर किसी बड़े ब्रांड का लग्जरी मॉडल नहीं था, बल्कि यह तो कई दशकों से कबाड़ में पड़ा था. 

कभी-कभी कबाड़ में पड़ी चीजें भी धमाल मचा देती हैं. इसी तरह जालंधर में 105 साल पुराना ट्रैक्टर काफी चर्चा में है. इस जर्मन ट्रैक्टर को अमेरिका के एक खरीदार ने 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह ट्रैक्टर जर्मन कंपनी हेनरिक लैंज मैनहीम का लैंज बुल्डॉग एचएल 12 मॉडल है जो 1921 में बना था. 

अमेरिका शिफ्ट हो गए ट्रैक्टर मालिक 

Loading Ad...

जंग लगा ये ट्रैक्टर जालंधर में शहीद भगत सिंह चौक के पास दशकों से पड़ा था. ट्रैक्टर कबाड़ हो चुका है जो किसी काम का नहीं था. हालांकि ट्रैक्टर के साइड पैनल और पीछे की ओर कंपनी का नाम 'हेनरिक लैंज मैनहीम' लिखा हुआ था. एक अमेरिकी की इस पर नजर बनी और उसने इसे करोड़ों में खरीद लिया. बताया जा रहा है ट्रैक्टर के मालिक परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए. पड़ोसी पुनीत वाधेरा ने बताया, दो महीने पहले एक यूट्यूबर ने इसका वीडियो बनाया था. उसमें बताया गया था कि ट्रैक्टर को अंग्रेजों ने मंगवाया था. इसके बाद ट्रैक्टर को देखने लोग दूर-दूर से आने लगे. एक अमेरिकी ने खरीदने की इच्छा जताई थी. 

Loading Ad...

पहले लगी थी दो लाख कीमत 

वाधेरा ने बताया, ट्रैक्टर मालिक के अमेरिका शिफ्ट होने के बाद उन्होंने 40 साल से इसे कबाड़ में ही देखा. कभी बच्चे इस पर चढ़कर खेला करते थे. पुनीत वाधेरा ने बताया, उनके दोस्त ने इसे दो लाख में खरीदने की इच्छा जताई थी, अगले दिन इसी ट्रैक्टर की कीमत 28 लाख तक पहुंच गई. 17 फरवरी को अमेरिका के एक शख्स ने ट्रैक्टर के लिए 1.25 करोड़ देने की बात की. 

Loading Ad...

कैलिफोर्निया भेजा जाएगा ट्रैक्टर

18 फरवरी को जर्मन ट्रैक्टर को क्रेन से उठाकर मुंबई पोर्ट भेजा गया. वहां से यह कैलिफोर्निया भेजा जाएगा. बताया जा रहा है, कैलिफोर्निया के एग्रीकल्चर म्यूजियम में इस ट्रैक्टर को जगह दी जाएगी. 

Loading Ad...

जालंघर में दशकों से कबाड़ में पड़ा ट्रैक्टर

ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी का इतिहास

लैंज बुल्डॉग कंपनी जर्मनी में कृषि उपकरण बनाने और ट्रैक्टर बनाती है. इस ट्रैक्टर को कंपनी के संस्थापक हेनरिक लैंज एजी ने इस ट्रैक्टर को बनाया था. कंपनी 1921 से 1950 तक बुल्डॉग सीरीज के ट्रैक्टर बनाती थी. जो काफी महंगे होते थे. बाद में इनका निर्माण बंद कर दिया गया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- मां ने ठुकराया तो खिलौने को अपनाया… जिस ‘पंच’ के दर्द पर रोई पूरी दुनिया, अब बदल गई उस बंदर की जिंदगी

विंटेज हेनरिक लैंज ट्रैक्टर अपनी ऐतिहासिक पहचान, इंजीनियरिंग और लंबे समय तक चलने के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं. कहा जाता है कि यह ट्रैक्टर ही पहली ऐसी मशीन थी जिसमें कच्चे तेल का इस्तेमाल किया जाता था. इसमें वनस्पति तेल से लेकर वेस्ट तेल तक का इस्तेमाल होता था. वहीं, इसका आगे का हिस्सा बुल्डॉग से काफी मिलता-जुलता था और इसीलिए इसको बुलडॉग कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...